ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: शैतानसिंह चौहान पेंशनर्स एसोसिएशन के तहसील कार्यवाहक अध्यक्ष बने

Admin

Sun, May 25, 2025
सरदारपुर। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन की तहसील स्तरीय बैठक इंदौर संभाग अध्यक्ष हाजी अब्दुल रशीद खांन और धार जिला उपाध्यक्ष प्रेमकुमार वैद्य की अध्यक्षता में नगर के सर्किट हाउस परिसर में शनिवार को बैठक आयोजित की गई! बैठक के दौरान पेन्शनरो की समस्या सम्बन्धी व निराकरण के लिए लम्बी चर्चा की गई। चर्चा होने के पश्चात बैठक में सर्व सहमति सें शैतानसिंह चौहान को सरदारपुर तहसील का कार्यकारी अध्यक्ष और महिपाल सिंह को सहसचिव मनोनीत किया गया। निर्णय लिया गया कि अधिक सें अधिक पेंशनर्स साथियो को संगठन मेँ जोड़कर और आजीवन सदस्य्ता के लिए प्रेरित किया जावे। संभाग अध्यक्ष खांन ने बताया कि सरदारपुर तहसील मेँ जो अभी सेवानिवृत हुए हैं, उन्हें सम्मान के साथ संगठन मेँ जोड़कर संगठन को मजबूत बनाना होगा। नव निर्वाचित कार्यवाहक अध्यक्ष चौहान ने उपस्थित पेन्शनरो को बताया कि हमे अपने अधिकार के लिए सभी को सक्रिय होकर, आगे आकर सहयोग देना होगा। संगठन में ही शक्ति है। जिला उपाध्यक्ष वैद्य एवं तहसील अध्यक्ष अशोक पंडित ने पदाधिकारियों का स्वागत किया! बैठक कार्यक्रम मेँ जिला संगठन सचिव कैलाशचंद्र बघेल, रामकृष्ण वर्मा, तहसील सचिव बुद्धसिंह पांडर, बीएल गेहलोत, भरत तिवारी, लालसिंह परमार, महेश सोलंकी, सुरेन्द्र गौंड सहित तहसील के सभी पेंशनर्स संघ उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें