ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: गंभीरता से निर्वाचन प्रशिक्षण को ले,मन मे कोई सवाल है तो मास्टर ट्रेनर से पूछे-चौहान , तीन दिन मे 1200 को दिया निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण,8 कक्षो मे पीपीटी एवं ईवीएम से दिया प्रशिक्षण

Admin

Thu, Nov 9, 2023

सरदारपुर। विधानसभा चुनाव संपन्न कराने वाले कर्मचारीयो को तीन दिवसीय प्रशिक्षण शासकीय राजेंद्र सूरी महाविद्यालय सरदारपुर राजगढ़ मे  सपंन्न हुआ। 7 नवबंर से आरंभ हुये प्रशिक्षण मे करीब 1200 कर्मचारीयो को अलग -अलग सत्रो मे प्रशिक्षण दिया गया।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 196 सरदारपुर में पीठासीन अधिकारी पीओ मतदान अधिकारी 01 ,मतदान अधिकारी 02 एवं मतदान अधिकारी 03 के 100 दलों में कुल 400 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया ।

इस प्रकार विधानसभा क्षेत्र 196 सरदारपुर में यह प्रशिक्षण 100-100 के दल में 3 दिन चला तीन दिवस में लगभग 1200 अधिकारी / कर्मचारियों ने प्रशिक्षण लिया । उक्त जानकारी देते हुए अश्विनी दीक्षित मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस ट्रेनिंग में मतदान अधिकारी - पीओ,पी 1,पी 2,पी 3 दल वाईज अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाचन के दौरान कोई दिक्कत हो इसके लिए सभी 20 मास्टर ट्रेनर  ने आठ कक्षों में पीपीटी एवं ईवीएम मशीनों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया ।

कम्युनिकेशन नोडल अधिकारी अश्विनी दीक्षित विधानसभा क्षेत्र 196 सरदारपुर द्वारा प्रशिक्षण ले रहे पीओ ,पी 1 को मार्क पोल से लेकर हर दो-दो घंटे की हमारे रनर 1 रनर 2 बीएलओ को जानकारी देना है उसके बारे में समझाया गया। इस दौरान निर्वाचन क्षेत्र 196 सरदारपुर रिटर्निंग अधिकारी  राहुल चौहान एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर  मुकेश बामनिया के द्वारा निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश देकर प्रशिक्षण को गंभीरता से प्राप्त करने और अगर आपके मन में कोई इसी बात को लेकर सवाल है तो उसे एक बार नहीं बार-बार मास्टर ट्रेनर से पूछ कर दूर करें ऐसा रिटर्निंग अधिकारी  राहुल चौहान ने प्रशिक्षण ले रहे कर्मचारियों से कहा ।

इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर नोडल अधिकारी  जय प्रकाश मंधानिया  सरदारपुर ,   मैनेजमेंट नोडल अधिकारी  सुनील ओस्तवाल ,  आशीष राठौर कमिश्निंग नोडल अधिकारी ,  जी पी शर्मा , कम्युनिकेशन माडल अधिकारी/ स्वीप नोडल अधिकारी अश्विनी दीक्षित , मास्टर ट्रेनर नारायण काग  आकाश भारद्वाज,  गंभीर गोयल, हेमंत राठौड़ संजय बघेल मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें