ब्रेकिंग

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

लोकतंत्र सेनानी डॉक्टर ओम सोनी को श्रद्धांजलि देने निवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

सूचना

: अति प्राचीन श्री झिरनेश्वर महादेव मंदिर मे एसडीओपी पटेल ने किया पौधारोपण,समिति के कार्य की करी प्रशंसा

Admin

Sun, Oct 8, 2023

सरदारपुर। अति प्राचीन श्री झिरनेश्वर महादेव मंदिर के बगीचे में एसडीओपी आशुतोष पटेल एंव उनकी पत्नी श्रीमती अनुश्री ठाकुर के द्वारा  पौधारोपण किया गया। श्री झिरनेश्वर धाम जीर्णोद्धार समिति सरदारपुर के तत्वाधान में आयोजित इस पौधरोपण कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर एसडीओपी आशुतोष पटेल उनकी पत्नी श्रीमती अनुश्री ठाकुर व विकासखंड योग प्रभारी अश्विनी दीक्षित थे।

अतिथियों ने सर्वप्रथम पौधा रोपण से पहले श्री झिरनेश्वर महादेव जी का जलाभिषेक एवं आरती की  तथा  श्री ऊकाला हनुमानजी का विधि विधान से पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया गया उसके बाद परिसर मे  पौधारोपण किया गया। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को विराट स्वरूप प्रदान करने में समिति के सदस्यों के इस सराहनीय की एसडीओपी श्री पटेल ने प्रशंसा करते हुए समिति के सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी दीक्षित - विकासखंड योग प्रभारी सरदारपुर द्वारा किया गया तथा आभार श्री झिरनेश्वर धाम जीर्णोद्धार समिति सरदारपुर द्वारा व्यक्त किया गया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें