ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: अतिवर्षा एवं बाढ़ -आपदा निययंण को लेकर एसडीएम ने ली बैठक,बारिश मे बाढ एंव अतिवर्षा के संभावित खतरे से निपटने पर हुई चर्चा,जवाबदारी तय कर सौपे दायित्व

Admin

Tue, Jun 3, 2025
सरदारपुर। अतिवर्षा एवं बाढ़ -आपदा निययंण को लेकर जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार मंगलवार को एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम आशा परमार, एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार एवं तहसीलदार मुकेश बामनियाा की उपस्थिती मे बैठक का आयोजन हुआ। सरदारपुर तहसील क्षैत्र मे अतिवर्षा एंव बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिये तैयारियो को लेकर चर्चा हुई। एसडीएम आशा परमार ने बताया की सरदारपुर तहसील क्षेत्र मे माही नदी सरदारपुर, कोटेश्वरी नदी राजोद, ग्राम गोंदीखेडा चारण में कालीकराई एंव राजगढ मे मेंदाला नाला के उपरी क्षेत्र मे बांध या तालाब बने होने से अचानक बाढ आने की स्थिती नही बनती है। वही अमझेरा तालाब पुर्ण रूपेण भर जाने के बाद तेज बारिश होने पर मनावर-मांगोद मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। जिससे हमे सावधानी बरतें हुये संभावित खतरे को लेकर सतर्क रहना है। अधिक वर्षा एंव बाढ की स्थिति निर्मित होने पर विभिन्न विभागों की जवाबदेही तय कर व्यवस्था बनाये रखने के लिये निर्देशित किया गया जिसमे प्रमुख रूप से खाद्यन उपलब्ध करवाने, स्वास्थ्य सेवाएं, अस्थाई शिविर एंव पेयजल व्यवस्था, क्षति का आकलन करने सहित कई प्रमुख सेवाओं को लेकर विभाग प्रमुखो को दायित्व सोपे गये। वही तहसील मुख्यालय पर बाढ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बैठक मे राजगढ नगर परिषद सीएमओ आरती गरवाल, सरदारपुर सीएमओ यशवंत शुक्ला, सीबीएमओ डा. शीला मुजाल्दा, जल संसाधन एसडीओ एमए सिद्दीकी, बीईओ लाभु चारण, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी कमल सिंह निगवाल, पीएचई एसडीओ नवलसिह भुरिया, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ एलएन राठौर सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें