ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: राजस्व महाअभियान 2.0 मे लापरवाही बरतने पर भोपावर के पटवारी को एसडीएम ने किया निलबिंत,वही तहसीलदार ने भी लापरवाह तीन पटवारीयो के 7 दिवस के वेतन काटने के दिये आदेश

Admin

Fri, Aug 2, 2024

सरदारपुर। वर्तमान समय मे चल रही शासन की अतिमहत्वपुर्ण योजना राजस्व महाअभियान 2.0 मे लापरवाही बरतने पर सरदारपुर तहसील मे एक पटवारी को निलबिंत किया जाकर तीन पटवारीयो के 7 दिवस के वेतन आहरण पर रोक लगाई गई है।
जानकारी के अनुसार राजस्व महा अभियान 2.0 मे का आयोजन 16 जुलाई से 31 अगस्त तक होना है। जिसमे सरदापुर तहसील के प.ह.न. 18 चंदोडिया की पटवारी श्रीमति कविता बघेल,प.ह.न.70 दंतोली के पटवारी अकित पाटीदार,प.ह.न. 40 चालनीमाता की पटवारी श्रीमति किरण कुशवाह के द्वारा राजस्व महाअभियान 2.0 मे संतोषजनक प्र्रगित नही लाने एंव शासकीय कार्य मे लापरवाही करने पर तीनो पटवारीयो के 7 दिवस के वेतन आहरण पर पर तहसीलदार मुकेश बामनिया ने रोक लगाई है। तहसीलदार श्री बामनिया द्वारा जारी आदेश मे कहा गया की उक्त पटवारीयो का 7 दिवस का वेतन माह अगस्त के वेतन मे से काटा जावेगा।


वही पटवारी हल्का नं.37 भोपावर के पटवारी राधेश्याम चैहान के द्वारा भी अभियान अंतर्गत लापरवाही बरती जा रही थी। पटवारी चोहान को एसडीएम मेघा पंवार ने निलबिंत कर उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय सरदारपुर नियत किया गया। निलबिंत आदेश मे बताया गया की अभियान के अंतर्गत ग्राम भोपावर मे नक्शा तर्मीम का लक्ष्य कुल 698 था। जिसमे आज दिनांक तक मात्र 6 नंबरो का ही नक्शा तर्मीम का कार्य किया गया। वही ई केव्हाईसी का लक्ष्य 1314 था जिसमे से 398 का ही कार्य किया गया। वही भु राजस्व वसुली मे 94442 रू की राशी वसुली से डायवर्सन शेष है।

पटवारी चोहान का उक्त कार्य अत्यंत अशोभनीय होकर मप्र सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3(1)(2)(3) के विपरीत होकर वरिष्ठ अधिकारीयो के निर्देशो की अवहेलना कर्तव्य के प्रति अनुुशासनहीनता एंव लापरवाही का घोतक होकर कदाचरण की श्रेणी मे आता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें