ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: स्कूल चलो अभियान मे माडल स्कूल पहुची SDM ने विद्यार्थीयो को किया प्रोत्साहित कहा जीवन कभी असफलता से नही घबराना चाहिए,असफलताएं इम्तिहान लेती है,विद्यार्थी जीवन के अनुभव को किया साझा मोबाइल एवं व्यर्थ कार्यो से दूरियां बनाने की दी सलाह

Admin

Wed, Jun 19, 2024


सरदारपुर। मंगलवार से नवीन शिक्षा प्रारंभ हो चुका है। शासन के निर्देशानुसार तीन दिवसीय स्कूल चलो अभियान मनाया जा रहा है। इसके तहत 19 जून बुधवार को माडल स्कूल सरदारपुर में पालक ओरिएंटेशन मनाया गया। जहां एसडीएम व गणमान्य नागरिक स्कूल पहुंचे और विभिन्न गतिविधियों में शामिल हुए। सरदारपुर एसडीएम मेघा पँवार सरदारपुर की माडल स्कूल पहुंची। जहां उन्होंने विद्यार्थियों का पुष्पमाला से स्वागत कर पाठ्य पुस्तक वितरण की तथा स्कूल में उपस्थित पालकों से चर्चा की। एसडीएम पँवार ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में हमे कभी असफलता से नही घबराना चाहिए। असफलताएं इम्तिहान लेती है। एसडीएम पँवार ने स्कूली बच्चों को अपने विद्यार्थी जीवन की बातों को साझा करते हुए बताया की कक्षा 10वी में मेरे सबसे मजूबत विषय गणित में त्रैमासिक परीक्षा के दौरान उम्मीद के अनुरूप अंक नही आने से में थोड़ी निराश हो गई थी। मेरा पढ़ाई में मन नही लग पा रहा था। इस दौरान मेने गणित विषय के शिक्षकों एवं वरिष्ठो से संपर्क कर कमजोरीयों को समझा उसके बाद मुझे जीवन में कभी असफलता का सामना नहीं करना पड़ा। एसडीएम ने बच्चों से कहा कि आप मन लगाकर पढ़ाई करें और उच्च पदों पर पहुंचे।

मोबाइल से बनाए दूरी - एसडीएम मेघा पँवार को अपने बीच पाकर विद्यार्थी बड़े खुश नजर आए। इस दौरान स्कूली बच्चों के जिज्ञासाओं का एसडीएम ने समाधान भी किया। इसी दौरान एक स्कूली छात्र ने एसडीएम से पूछा कि आपने पढ़ाई के दौरान किन चीजों से दूरियां बनाई थी इस पर एसडीएम मेघा पँवार ने कहा कि मोबाइल एवं व्यर्थ कार्यो से दूरियां बनाए और शांत वातावरण में रहकर पढ़ाई करें। पढ़ाई के दौरान आने वाली कठिनाइयों के समाधान के लिए शिक्षकों एवं वरिष्ठजनो का सहयोग ले।

वही एसडीएम ने विद्यार्थियों के पालकों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश किया।
इस के पूर्व एसडीएम मेघा पंवार, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश मिंडा एवं पार्षद रेशमा लोदी ने मॉं सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संस्था प्राचार्य कामेश सतपुड़ा, शिक्षक नितिन राठौर, बादल धानक, निसार बैग, योग शिक्षक अश्विन दीक्षित, प्रतिमा सिंह आदि ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्राचार्य द्वारा एसडीएम पंवार को विद्यालय की वार्षिक पत्रिका “प्रवाह “ तथा हस्तलिखित पत्रिका “अंकुर “ भेंट की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें