: एसडीएम ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के दिए निर्देश
Admin
Sun, Mar 17, 2024

सरदारपुर । लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगते ही प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई है। एसडीएम मेघा पवार ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मीडिया प्रभारी अश्विनी दीक्षित ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन को मदेनजर रखते हुए एसडीएम मेघा पवार ने सरदारपुर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया ।
इस दौरान शासकीय बालक , शासकीय कन्या सरदारपुर , प्राथमिक विद्यालय ग्वालटोली सरदारपुर, प्राथमिक विद्यालय पंचमुखी चौराहा सरदारपुर मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर पाई गई कमियों को तुरंत दूर करने हेतु सीएमओ सरदारपुर यशवंत शुक्ला को निर्देशित किया । इस मौके पर मुकेश बामनिया तहसीलदार सरदारपुर, पंकज यादव नायक तहसीलदार अमझेरा, सुनील कुमार ओस्तवाल विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरदारपुर, यशवंत शुक्ला सीएमओ नगर परिषद सरदारपुर , लक्ष्मी नारायण राठौर एसडीओ पी डब्लू डी, संजय कुमार दीक्षित सरदारपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन