: अतिवृष्टि से हुई जनहानी मे एसडीएम ने स्वीकृत की 4-4 लाख की सहायता राशी,फसलो के नुकसानी आंकलन के लिये जुटा अमला
Admin
Tue, Sep 19, 2023
सरदारपुर। तहसील क्षैत्र मे शनिवार एंव रविवार को अतिवृष्टि मे हुई जनहानी एंव प्रभावित फसलो के सर्वे के नुकसानी आंकलन के लिये कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन मे प्रशासन,राजस्व विभाग एंव कृषि विभाग सक्रियता के साथ मैदानी स्तर पर जुटा हुआ है। सोमवार से ही जहा प्रशासन के द्वारा क्षतिग्रस्त मकानो एंव फसलो के नुकसानी आंकलन के लिये सर्वे कर प्रकरण बनाने की कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।
इस दौरान तहसील क्षैत्र के रिंगनोद एंव अमोदिया मे हुई जनहानी मे प्रकरण बनाकर राहत राशी प्रदान करने की कार्यवाही अंतिम दौर मे है। एसडीएम राहुल चौहान ने चर्चा के दौरान बताया की अतिवृष्टि मे सरदारपुर तहसील के ग्राम रिंगनोद मे 15 वर्षीय बालक तौकीर पिता श्मशेर खॉन एंव अमोदिया मे गिरधारी पिता भग्गा लोधा उम्र 55 वर्ष की नदी मे बहने से मौत हो गई थी। दोनो मामले मे प्रशासना तत्परता के साथ कार्यवाही कर प्रकरण बनाये। श्री चौहान ने बतााया की दोनो ही घटनाओ मे पिडीत परिवार को 4-4 लाख की सहायता राशी स्वीकृत की गई है। राशी संबधित परिवार को हस्तातंरण की कार्यवाही आरंभ कर दी है।
वही माही बांध से छोडे गये पानी के कारण खराब हुुई मक्का,सोयाबीन,कपास की फसलो के लिये तहसीलदार मुकेश बामनिया,नायब तहसीलदार आशीष राठौड के साथ राजस्व अमले ने मौका मुआयना किया। मंगलवार को नुकसानी आंकलन के लिये रिर्पोट तैयार करने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। क्षैत्र बडा होने के चलते इसमे समय लगेगा जल्द ही नुकसानी आंकलन पुरा कर राहत राशी प्रदान करने की कार्यवाही की जायेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन