ब्रेकिंग

शहीद टीआई दिलीप पुरी की शहादत को नमन करने आ रहे जनप्रतिनिधि ओर अधिकारी परिजनों को बंधाया ढांढस

शहीद टी आई दिलीप पुरी के परिजनों से मिलने बरमंडल आएंगे राहुल या प्रियंका गांधी ?

परिवार ने लगाया आरोप साजिश के तहत हुई हत्या, उपमुख्यमंत्री कहा पूरी चैन को ट्रेस कर लिया किसे भी बख्शा नहीं जाएगा

शहीद टी आई दिलीप पुरी के पिता से सी एम ने की चर्चा बोले दुख की घड़ी में पूरी सरकार परिवार के साथ खड़ी हे

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किसानों से चौपाल पर की चर्चा ,किसानों ने बरमंडल क्षेत्र को नर्मदा माही लिंक से जोड़ने की मांग

सूचना

: सर्व ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा,भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अंतर्गत किया आयोजन

Admin

Sun, May 4, 2025
अमझेरा। सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मे शोभायात्रा निकाली गई। रविवार सुबह 10 बजे नगर के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर से यात्रा प्रारम्भ हुई जिसमे रथ पर भगवान परशुराम जी का चित्र रखा गया। यात्रा का जगह जगह समाजसेवियों द्वारा स्वागत किया गया।   बस स्टेण्ड पर भगवती दूध डेरी द्वारा आइसक्रीम वितरण, सरपंच प्रतिनिधि शिवा मकवाना द्वारा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जिसके बाद गोपाल डेरी एवं भाजपा नेता भगवानदास खंडेलवाल द्वारा निवास पर ठंडाई वितरण कर स्वागत किया गया। यात्रा मे समाज कि महिलाओ एवं युवतियों के द्वारा आकर्षक गरबा नृत्य किया गया वही युवा भी भजनो पर नाचते चल रहे थे। शोभायात्रा बस स्टेण्ड, सदर बाजार होकर सर्व ब्राह्मण समाज धर्मशाला पहुंची जहा समाज जनो द्वारा भगवान परशुराम जी का पूजन कर महाआरती का आयोजन किया गया। जिसके बाद समाज जनो का सह भोज आयोजित किया गया। दीक्षित बने सर्वब्राह्मण समाज अध्यक्ष महाआरती के बाद समाज्जनों कि बैठक आयोजित कि गई जिसमे पूर्व के आय व्यय सहित धर्मशाला के कार्यो कि चर्चा कि गई जिसके बाद सर्व सहमति से मनोहर दीक्षित को सर्व ब्राह्मण समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया वही महिला मंडल मे रेखा केशव शर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। दोनो हि अध्यक्षों के द्वारा नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष विजय दीक्षित ने दुपट्टा पहनाकर नव नियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अमित तिवारी ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें