ब्रेकिंग

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

सूचना

सरदारपुर : राज्य स्तरीय जूनियर गर्ल्स फुटबॉल स्पर्धा में सरदारपुर स्पोर्ट्स क्लब भाग लेगा

Bakhtavar Express

Fri, Apr 10, 2026

सरदारपुर। जबलपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर गर्ल्स फुटबॉल स्पर्धा में सरदारपुर स्पोर्ट्स क्लब भाग लेगा। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन जबलपुर में 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक होगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर सरदारपुर स्पोर्ट्स क्लब की 16 खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता के लिए किया गया है। ये सभी छात्राएं खेल परिसर मैदान पर फुटबॉल प्रशिक्षक शैलेंद्र पाल से प्रशिक्षण प्राप्त करती है। प्रतियोगिता में भाग लेने के पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी ज्योति चौहान ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते उन्हें प्रतियोगिता के लिए रवाना किया।

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए छात्राओं के चयन होने पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ,एसपी मयंक अवस्थी,एसडीएम सलोनी अग्रवाल,सहायक आयुक्त नरोत्तम वरकड़े,जेल अधीक्षक संजय परमार, सुभाष डेविड,आनंद पाठक,राजेश शाक्य,राधेश्याम गढ़वाल, प्राचार्य जबर सिंह पटेल, ज्योति चौहान,सुनीता भाबर,चंचल खराड़ी आदि ने बधाई दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें