ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: सरदारपुर गायत्री परिवार उपयात्रा रथ मध्य प्रदेश  में प्रथम स्थान पर,

Admin

Wed, Feb 7, 2024

सरदारपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में संपूर्ण मध्य प्रदेश के जिलों में 200 रथ मे एक साथ 27 जनवरी से मातृशक्ति अखंड दीप श्रद्धा संवर्धन उप यात्रा निकाली जा रही है ।

अखिल विश्व गायत्री परिवार तहसील सरदारपुर जिला धार द्वारा रथ क्रमांक 41 में कलश यात्रा सरदारपुर तहसील के सभी ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित की गई है,इस उप यात्रा के संयोजक जीवन पाटीदार दसाई एवं सह संयोजक सतीश माहेश्वरी राजोद हैं। गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर से शक्तिपीठ मुख्य प्रबंधक बी.जे. उपाध्याय एडवोकेट के द्वारा कलश की पूजा अर्चना करने के उपरांत उप यात्रा प्रारंभ होकर  सरदारपुर , भोपावर, बिछिया,रिंगनोद, भानगढ़ ,लेडगांव, अमझेरा, मांगोद भरावदा ,दसाई, खूंटपला, बरमंडल, गोंदी खेड़ा व मध्य के गांव में से भ्रमण कर चूकी है, जिसमें ग्राम वासियों एवं नगर वासियों द्वारा कलश की पूजा अर्चना बड़े उत्साह एवं उमंग से की गई।

प्रत्येक विश्राम स्थल पर दीपयज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार द्वारा किया जा रहा है।उप यात्रा का लक्ष्य मनुष्य में देवत्व का उदय, धरती पर स्वर्ग का अवतरण व उद्देश्य नैतिक और आध्यात्मिक शिक्षा, स्वच्छता, व्यसन मुक्ति, स्वावलंबन आदि के प्रति जन जागरण है ,यह यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से शालीनता के साथ निकाली जा रही है, सरदारपुर तहसील का रथ क्रमांक 41 अभी तक उप यात्रा में मध्य प्रदेश के सभी जिलों मे प्रथम  स्तर पर है।

यह उप यात्रा युग ऋषि वेद मूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य की साधना का केंद्र रहे अखंड दीपक और उनकी सहधर्मिणी शक्ति स्वरूपा वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के वर्ष 2026 में पूर्ण होने जा रहे 100 वर्ष के उपलक्ष में जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में आयोजित है। राजोद ,धारसीखेड़ा,लाबरिया ,जोलाना, नरसिंह देवला, राजगढ़ भ्रमण करने के बाद गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर पर दिनांक 9 फरवरी को    गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर को दीपों से सजाकर विशाल दीप यज्ञ का आयोजन होकर वेद माता गायत्री की महा आरती , प्रसाद वितरण उपरांत इस उप यात्रा का समापन होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें