दुर्घटना : अज्ञात वाहन कि टक्कर से संत कि मौत,पैदल यात्रा कर जा रहे थे पावागढ़
Bakhtavar Express
Fri, Aug 8, 2025
अमझेरा। इंदौर अहमदाबाद फॉरलेन पर ग्राम हातोद के समीप पैदल यात्रा कर पावागढ़ दर्शन करने जा रहे संत को अज्ञात वाहन कि टक्कर से मौत हो गई। यह हादसा अल सुब ह हुआ। राहगीरों द्वारा जानकारी देने के बाद 100 डायल मोके पर पहुंची और शव को अमझेरा अस्पताल लाया गया। संत के पास से कोई पहचान का कागज या आइडेंटी नही होने से पुलिस भी परेशान होती रही। जिसके बाद ग्राम के उपसरपंच अर्जुन मोहनिया अपनी टीम के साथ दुर्घटना स्थल पहुंचे। आसपास जानकारी जुटाई लेकिन कोई जानकारी नही लगी जिसके बाद मृत संत के शव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया । जिसके बाद उपसरपंच मोहनिया को किसी ने जानकारी दी गई कि मृतक संत ने रात्रि मे भलगावड़ी के समीप होटल पर भोजन किया था वहा जाने पर होटल कर्मचारी ने बताया कि रात्रि मे दो संत रुके थे और सुबह उठकर चले गए। जिसके बाद अर्जुन मोहनिया और वसिम काजी के द्वारा दूसरे संत कि तलाश कि गई वो ग्राम हातोद के समीप मिले उनको मृतक संत का वीडियो दिखाया तो बोले हम रात्रि मे साथ मे ही रुके थे चर्चा मे मानपुर के समीप गांव का बताया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर संत के पुत्र ने सम्पर्क किया। उन्हे बताया गया कि शव अमझेरा अस्पताल मे रखा है। परिजन के साथ अमझेरा पहुंचे। पुलिस कि कार्यवाही एवं पोस्ट मार्टम करने के बाद शव परिजनों को सोपा गया। मृतक संत कि पहचान प्यार सिह पिता तुलसीराम निवासी कोलानी तहसील महू के रूप मे हुई। संत के पुत्र ने बताया कि पिताजी कुटिया मे ही रहते थे। पैदल नर्मदा परिक्रमा भी कर चुके थे अभी वे पैदल पावागढ़ माता जी के दर्शन के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन