ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: संत बड़े दयालु होते है, चाहे आप गाली भी दोगे तो भी बुरा नहीं मानेंगे आप को आशीर्वाद देकर जाएंगे-संत श्री बालबिहारीदासजी महाराज

Admin

Wed, Jan 17, 2024

बरमंडल -  माता-पिता के साथ फोटो खिंचवाने से आशीर्वाद नहीं मिलता है  , उनके चरणों में आशीर्वाद मिलता है। संत बड़े दयालु होते है। चाहे आप गाली भी दोगे तो भी बुरा नहीं मानेंगे आप को आशीर्वाद देकर जाएंगे। भगवान के लिए आपको पात्र बनना पड़ेगा पात्र कई तरह के होते हैं। आपको कौन सा पत्र बनना है। अपने से बड़ों को हमेशा सम्मान देना चाहिए। जिसकी जैसी भावना वैसा फल पाता है कर्माबाई का भाव था मीराबाई का भाव था उन्हें भगवान मिले इसलिए भगवान के प्रति सदा प्रेम रूपी भक्ति का भाव रखना चाहिए।

उक्त उद्गार श्रीराम रामेश्वर धाम कचहरी चौक बरमंडल में चल रही रामकथा में कथावाचक महामंडलेश्वर संत श्री बालबिहारीदासजी महाराज (अयोध्या वाले) ने रामभक्तो से व्यक्त किए। कथा के छठे दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह धूमधाम से मनाया गया। भगवान राम , माता सीता और लक्ष्मण की वेशभूषा धारण किए बालिकाओं और भगवान सालिग्राम को ढोल ढमाको से कथास्थल तक लाया गया।

भगवान की बारात में सभी नृत्य कर भगवान की अगवानी कर रहे थे। वैदिक मंत्रोच्चार से भगवान के विवाह संपन्न हुआ। पूरा पांडाल सीताराम भगवान के जयकारों से गूंज उठा। प्रतिदिन कथा में बरमंडल सहित दूर दराज से ग्रामीणजन कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें