ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: बालीपुर धाम के संत श्री श्री 1008 योगेश जी महाराज के प्रथम आगमन पर भक्तों के द्वारा उत्साह के साथ किया स्वागत

Admin

Mon, Mar 11, 2024

बरमंडल। बालीपुर धाम संत श्री श्री 1008 योगेश जी महाराज का रविवार को बरमंडल मे प्रथम आगमन पर भक्तों के द्वारा उत्साह के साथ स्वागत किया गया। शाम को संत श्री बरमंडल बस स्टैड पर पधारे जहा पर भक्तो के द्वारा फुलो से स्वागत कर उनकी अगवानी की गई। ढोल ढमाके के साथ संत श्री को ग्राम मे लाया गया रास्ते भर भक्तों के द्वारा उनका स्वागत कर आर्शीवाद लिया गया।


संत श्री श्री 1008 योगेश जी महाराज पिपलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहा पर भक्तों के द्वारा फुलो से स्वागत सत्कार कर उनकी अगवानी की गई। यहा पर संत श्री के पूजा अर्चना की गई। यहा से संत श्री श्री राम रामेश्वरधाग गये जहा पर भगवान के दर्शन कर पुजा अर्चना की गई। संत श्री भवानी माता मंदिर गये जहां पर पूजा अर्चना कर संत श्री गौशाला पहुंचे जहा पर गौशाला समिति के द्वारा स्वागत किया गया।

समिति ने संत श्री को गौशाला की जानकारी से अवगत कराया संत श्री ने सभी से गौ सेवा करने को कहा। आपने कहा की निस्वार्थ भाव से की गई सेवा बडा ही पुनीत कार्य है। छोटे से गांव मे इस तरह गौ सेवा का संचालन देखकर मन प्रफुल्लित हुआ। संत श्री ने यहा पर ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर मे दर्शन कर पुजा अर्चना की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें