ब्रेकिंग

युवाओ ने वाट्सअप ग्रुप बनाकर मन्दिर का किया जीर्णोद्धार,सिधेश्वर हनुमानजी की होगी नवीन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

278 बूथों पर 40 हजार बच्चों को पिलाई जाएंगी दवाई,46 टीम की गए गठित

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

सूचना

: सद्भावना मंच कल निकालेगा राजगढ से झिर्णेश्वर तक कावड यात्रा ,11 हजार अभिमंत्रित रूद्राक्ष का होगा वितरण

Admin

Fri, Aug 16, 2024

राजगढ़। सद्भावना मंच राजगढ-सरदारपुर द्वारा प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली माही झिर्णेश्वर शिव कावड यात्रा इस वर्ष 17 अगस्त 2024, शनिवार को निकलेगी। कावड यात्रा सुबह 09 बजे संत श्री रामेश्वरगिरी महाराज श्रृंगेश्वर धाम, संत श्री कैलाशगिरी महाराज बाण्डीखाली धाम के पावन सानिध्य मे शंकर मंदिर मालीपुरा-राजगढ से प्रारंभ होकर राजगढ नगर के तीन बत्ती चोराहा, हाथी वाला मंदिर गली, लाल दरवाजा, चबुतरा चोक, लोहार मंदिर गली, चोपाटी, राजेन्द्र द्वार, पुराना बस स्टैण्ड प्रमुख मार्गो से होते हुए सरदारपुर मे माही नदी तट, सरदारपुरा चोपाटी, पंचमुखी चोराहा, बस स्टैण्ड, भोपावर मार्ग सहित प्रमुख मार्गो से होते हुए झिर्णेश्वर धाम पहुचेगीं। कावड यात्रा मे भगवान झिर्णेश्वर महादेव की मनमोहक झांकी एवं भोलेनाथ-अघोरी नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। कावड यात्रा के समापन स्थल झिर्णेश्वर धाम पर भगवान झिर्णेश्वर महादेव का अभिषेक कर महाप्रसादी वितरित की जाएगी एवं शिव भक्तो को 11 हजार अभिमंत्रित रूद्राक्ष वितरित किए जाएगे। यह जानकारी सद्भावना मंच के दीपक जैन द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें