ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: श्री राम की भक्ति मे डूबा रायल एकेडमी,धार्मिक भजनो पर हुई नृत्य, नाटिका की प्रस्तुति,पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

Admin

Sun, Jan 21, 2024


अमझेरा। नगर के रायल एकेडमी मे शनिवार को वार्षिकोत्स्व के अंतर्गत पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरपंच मनुबाई शिवा मकवाना, जनपद सदस्य नेहा दीक्षित, रवि पाठक, भगवान खंडेलवाल, शुभम दीक्षित, बाबू देवड़ा, विद्यालय प्राचार्य रीना उपाध्याय ने भगवान श्री राम, माँ सरस्वती, भारत माता और महाराव बख्तावरसिंह के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया गया ।

विद्यालय छात्राओ द्वारा माँ सरस्वती वंदना की गई। जिसके बाद खेल अन्य गतिविधियों मे भाग लेने वाले विधार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ती पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्री राम के जीवन की झलकियों का मंचन विद्यालय छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया जिससे पूरा सदन तालियों और जय श्री राम के नारों से गूंज उठा ।

31 जनवरी को सेवानिवृत हो रहे महाराव बख्तावरसिंह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य आरपी दोहरे को विद्यालय रॉयल परिवार सदस्यों द्वारा शाल और श्री फल देकर विदाई दी गई प्राचार्य ने अपने सेवा काल की जानकारी देते हुए बताया की मुझे 14 वर्ष अमझेरा में हो गये है और यह मेरे लिए बहुत ख़ुशी की बात है आप सभी का स्नेह मुझे हमेशा मिलता रहा है मैं सभी विद्यार्थीयो को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये देता हूँ ।

कार्यक्रम के समापन के बाद स्कूली बच्चों द्वारा नगर मे राम धुन गात
हुए रेली निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन आयुष पंडित एवं आभार प्रदर्शन संचालक रोजीन राजू ने माना।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें