ब्रेकिंग

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

सूचना

सेवानिवृत्ति पर दी विदाई : घोडी पर सवार होकर अपने निवास स्थल पर पहुचें सेवानिवृत्त शिक्षक भारतसिंह खराड़ी

Bakhtavar Express

Tue, Jul 1, 2025

सरदारपुर। तहसील मुख्यालय सरदारपुर के समीप गांव हनुमंत्या काग के एकीकृत स्कूल के शिक्षक भारतसिंह खराड़ी सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। खराड़ी के सेवानिवृत्ति होने पर संस्था परिवार द्वारा भावभीनी बिदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्या हायर सेकंडरी स्कूल सरदारपुर संस्था की प्राचार्या रोहिणी सिंह, गणपतसिंह खराड़ी, विशेष अतिथि के तौर पर प्रमिला खराड़ी, अनोखीलाल चौधरी, जगदीश चौधरी, शैतानसिंह चौहान, लक्ष्मण तिवारी, राजेश सोलंकी, रणछोड मेंढा आदि मंचासिन थे। कार्यक्रम की शुरुआत पहले मां सरस्वती के तस्वीर पर अतिथियों द्वारा पूजन करने के बाद दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात संस्था परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत शंकरलाल जाट, नाथुलाल पाटीदार, मोहनलाल परमार, शिक्षिका प्रगति नामदेव,पूजा निगवाल, चंदा चौहान, अतिथि शिक्षक रामेश्वर चौधरी, दशरथ निनामा द्वारा सेवानिवृत्त हुए शिक्षक खराड़ी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य राजेंद्र ग्रेवाल, अतुल कुमार त्रिवेदी द्वारा पुष्पमाला पहनाकर साफा बांधकर शाल श्रीफल भेटकर किया। संस्था प्राचार्य रोहिणी सिंह, प्रधान पाठक राजेन्द्र ग्रेवाल सरदारपुर, प्रशान्त शर्मा, हिन्दूसिंह कटारे सेवानिवृत्त शिक्षक शैतानसिंह चौहान आदि ने सेवानिवृत्ति ले रहे खराड़ी के 36 वर्ष की सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए अपने विचार रखे गए। कार्यक्रम के समापन पश्चात सेवानिवृत्त खराड़ी को पूर्व नपं अध्यक्ष बृजेश ग्रेवाल द्वारा बदनावर चौपाटी पर घोडी पर बैठाकर ढोल धमाके के साथ नगर भ्रमण कराते हुए उनके निवास स्थल पर छोडा गया। पूर्व नपं अध्यक्ष महेश भाभर ने आतिशबाज़ी की। इस दौरान परिजन और रिश्तेदार भी इस खुशी में शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें