ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

राहत : किसानों के लिए राहत भरी खबर,मौलाना के क्षतिग्रस्त तालाब की मरम्मत का 75 प्रतिशत कार्य पुर्ण

Bakhtavar Express

Mon, Jul 21, 2025

सरदारपुर। मानसून के आगमन को एक माह से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन तहसील क्षैत्र मे तेज रफ्तार के साथ बारिश नही हुई । संभावना है की जुलाई माह के अंत मे मानसून गति पकड़कर तेज बारिश का क्रम आरंभ होगा। वैसे भी खरीफ की फसलो को बारिश की जरूरत है तो रबी की फसलो के लिये भी तेज बारिश की कमी महसुस की जा रही है। यही नही रबी की फसलो मे सिंचाई के लिये तालाबो के पुर्ण रूपेण भरने के लिये तेज बारिश की दरकरार महसुस की जा रही है।


पिछले वर्ष जहा तेज बारिश मे मौलाना सिंचाई तालाब क्षतिग्रस्त हो चुका था। जिसमे किसानो की सैकडो बीघा की फसल खराब हो गई थी वही रबी की फसलो मे भी किसाना सिंचाई सुविधा से वंचित रहे थे।
वैसे मानसुन के आगमन के पुर्व तक मौलाना सिंचाई तालाब की मरम्मत को लेकर कोई खास हलचल नही थी। लेकिन विभाग ने तेज गति से कार्य चलाकर किसानो के लिये राहत भरी आंस जगा दी की रबी की फसल मे भी किसानो को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
मौलाना सिंचाई तालाब की पाल की मरम्मत का 75 प्रतिशत कार्य पुर्ण होकर पाल की पिंचीग सहित कुछ और कार्य बाकी है।
जल संसाधन विभाग सरदारपुर के एसडीओ एमए सिद्दीकी ने चर्चा के दौरान बताया की मौलाना तालाब की मरम्मत का 75 प्रतिशत कार्य पुर्ण हो चुका है। पिंचींग का कार्य भी जल्द पुर्ण कर लिया जायेगा। हमारा पुरा प्रयास हे की रबी की फसल मे सिंचाई के लिये किसानो को कोई परेशानी का  सामना नही करना पडे।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें