ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: सीएम राइस स्कूल के विद्यार्थियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार एवं अनियमितता को लेकर ABVP उतरा मैदान में विद्यार्थियों के साथ रैली निकालकर SDM को सोपा ज्ञापन, प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए विद्यार्थियों ने बताई अपनी पीड़ा

Admin

Mon, Jul 29, 2024

सरदारपुर।‌ सीएम राइस स्कूल के विद्यार्थियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार एवं अनियमितता को लेकर अभाविप ने विद्यार्थियों के साथ नगर में रैली निकाली। रैली में विद्यार्थी प्राचार्य के विरुद्ध नारे लगाते हुए चल रहे थे। एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम मेघा पंवार को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम के सम्मुख विद्यार्थियों ने प्राचार्य पर आरोप लगाते हुए अपनी पीड़ा बताई।


ज्ञापन में बताया गया कि विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार करना, मारना, तनावपूर्ण वातावरण बनाकर मानसिक प्रताड़ना देना, बच्चों को टीका लगाने से, हाथ में कलावा पहनने से रोकना आदि तरह से विद्यार्थियों को प्राचार्य द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। सीएम राईस के वर्तमान प्राचार्य के आने के बाद बच्चो की संख्या में कमी होना है। परीक्षा परिणाम भी 80 प्रतिशत विद्यार्थियों का खराब आना गंभीर विषय है। निर्धन प्रकोष्ठ व शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश संख्या की जाँच की जाए। उत्कृष्ट हॉस्टल के विद्यार्थियों को डरा-धमकाकर जबरदस्ती साइन करवाकर सारी सुविधाएं दुसरे हॉस्टल में देने को लेकर भ्रमित कर हॉस्टल खाली कराया गया। विद्यार्थियो को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें दो बेड़ (पलंग) पर तीन बच्चों को सोना पड रहा है, पानी खराब आने से स्वास्थ्य में गड़बड़ी होना, शोचालय चोक होने से नदी पर शोच करने जाना, बरसात होने के कारण टीन शेड से पानी टपकना, बिस्तर गीले होना जिसकी वजह से बच्चे ठीक से सौ भी नहीं पा रहे है न ही पढ़ाई कर पा रहे है। हॉस्टल में कोंचिग नहीं लग पा रही है।


वर्तमान में जहाँ सीएम राईस स्कुल संचालित हो रही है वहाँ न ठीक से पानी पीने की व्यवस्था है, न ही वहाँ महिला शौचालय है। पुरुष शौचालय में छात्राओं को जाना पड़ता है जिस कारण से छात्रों को खुली जगह में टॉयलेट करने जाना पड़ रहा है, जिससे परिसर में गंदगी फैल रही है। इस सत्र में विद्यार्थियों की संख्या में अत्यधिक कमी आई है तथा नए विद्यार्थियों की प्रवेश संख्या भी कम हुई है। इसके साथ ही नए विद्यार्थियों से प्रवेश फॉर्म शुल्क के रूप में दस-दस रूपये लिए गए है। विद्यालय एवं खेल परिसर की विविध सामग्री प्राचार्य द्वारा स्वयं जाकर लाई जाती है ओर उसका बिल भुगतान लगाया जाता है। शासन नियमानुसार शासकीय उपयोग सामग्री शिक्षा संबंधि सामग्री में 40 प्रतिशत तक छूट का नियम होता है। सामग्री की उचित मुल्य से क्या यह नियम का अनुसरण हुआ है इस विषय पर पारदर्शिता के साथ जांच की जाए।

एकीकृत उत्कृष्ट विद्यालय के टूटने पर वहां की पूर्व सामग्री व निकले भंगार के आय-व्यय की पुष्टि की जाए। समस्त प्रकार से आय-व्यय का खाता एवं वास्तविक स्थिति को पारदर्शिता के साथ परखा जाए। विद्यार्थी परिषद के भाग संयोजक कौशिक व्यास ने एसडीएम के सम्मुख कहा कि विद्यार्थी द्वारा प्राचार्य को समस्या से अवगत कराने पर डराया जाता है और एसएलसी देने की धमकी दी जाती है आदि बातों का जिक्र करते हुए सरदारपुर तहसील में सभी स्कूल और हॉस्टल का निरीक्षिण कर समस्याओं का समाधान करने व आय व्यय पर पारदर्शिता के साथ जांच करने की मांग की।

समस्याओं का समाधान नही होने पर विद्यार्थियों के हित में उचित निर्णय लेकर आगामी दिनों में उग्र आंदोलन करने की बात कही। विद्यार्थी परिषद की सह मंत्री प्राची यादव ने ज्ञापन का वाचन किया। इस दौरान परिषद की इशिका यादव, कौशिक व्यास, अंकित माली, हर्ष वैष्णव, कुनाल यादव, सोहन चौहान, मोहिनी यादव के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें