ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

रक्षाबंधन : मंगलम पब्लिक हाई स्कूल मे रक्षा बंधन पर्व उत्साह से मनाया

Bakhtavar Express

Fri, Aug 8, 2025

अमझेरा। नगर के मंगलम पब्लिक हाई स्कूल मे रक्षाबंधन, विश्व आदिवासी दिवस एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य मे सयुंक्त रूप से तीनो पर्व का एक साथ पूर्व आयोजन किया गया।

जिसमे एक और जहां छोटे-छोटे बच्चे श्री कृष्ण एवं राधा की वेशभूषा में सज धज कर आए वहीं दूसरी और बड़े विद्यार्थी स्थानीय जनजातीय वेशभूषा में उपस्थित हुए सर्वप्रथम शिक्षकों द्वारा रक्षाबंधन और श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई ।

वहीं राष्ट्रीय निर्माण में स्थानीय जनजातीय बंधुओ के योगदान एवं उनकी सांस्कृतिक विरासत का महत्व बताया गया। तत्पश्चात राखी निर्माण प्रतियोगिता एवं मटकी सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए रंग बिरंगी और आकर्षक राखियां बनाई और मटकियों को बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया विद्यार्थियों के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें नन्हे नन्हे विद्यार्थियो ने भी आंखों पर पट्टी बांधकर बड़े ही सटीक कदमों से अपने लक्ष्य तक पहुंच कर मटकीयो को फोड़ा गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने आदिवासी लोकगीतों पर नृत्य भी किया । उक्त जानकारी विद्यालय प्राचार्य पूनम जितेंद्र हारोड़ एवं पूजा विशाल हारोड़ द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें