ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: राजपूत समाज सामूहिक विवाह रंगाराखेड़ी का 39 वा सम्मेलन संपन्न, 39 जोड़ों ने मंगल फेरे लेकर किया दाम्पत्य जीवन में मंगल प्रवेश

Admin

Wed, Apr 30, 2025
  नागदा। राजपूत समाज सामूहिक विवाह समिति रंगाराखेड़ी नागदा के तत्वावधान में 39 वा विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ। पंडित अनिल शास्त्री जलोद के आचार्यत्व में 39 जोड़े ने मंगलवार रात्रि में शुभ लग्न की बेला में वैदिक मंत्रो के साथ अग्नि के सात मंगल फेरे लेते हुए दांपत्य जीवन में मंगल प्रवेश किया। मंगलवार शाम को सामूहिक समिति आयोजन स्थल पर पहुंचने वाली प्रथम दुल्हन व दूल्हे को तिलक लगाकर व पुष्पमाला पहनाते हुए राशि भेंट कर स्वागत के रूप में समिति के वरिष्ठ सदस्य रतन सिंह गोहिल पिंजराया ने अगवानी की। आयोजन की विधिवत शुरुआत समिति सचिव ईश्वर सिंह तंवर दंपत्ति द्वारा गणेश पूजन के साथ की गई। तत्पश्चात वर वधुओं का निर्धारित समय एवं शुभ मुहूर्त में मंडप प्रवेश तोरण मारते हुए करवाया गया। अभिभावकों द्वारा रीति-रिवाज अनुसार पांव पखारे गए। समिति अध्यक्ष इंदर सिंह जादौन द्वारा सम्मेलन आचार्य अनिल शास्त्री का साफा बांधकर स्वागत सत्कार किया गया। रात्रि साढ़े 11 बजे शुभ बेला में प्रत्येक जोडो ने हवन कुंड का पूजन अर्चन कर आहुति प्रदान कर अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की।     सामूहिक सिंचावनी व भोजन प्रसादी में किया दानदाताओं ने दान* सम्मेलन में पहुंचने वाले दानदाताओं द्वारा सामूहिक सिंचावनी एवं आयोजन समिति की भोजन प्रसादी के लिए राशि दान की गई। सामूहिक कन्यादान के रूप में प्राप्त 55 हजार से ऊपर प्राप्त राशि को 39 जोड़ो में विभाजित कर प्रत्येक वधु को 1420 रूपये भेंट किए गए समिति संचालन के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा समिति की ओर से मंगलसूत्र बिछुड़ी व चांदी का सिक्का उपहार स्वरूप दहेज के अतिरिक्त प्रदान किया गया। समिति से जुड़े अमृत सिंह राठौर ने समस्त जोड़ों को सांवरिया सेठ का फ्रेमयुक्त चित्र प्रदान किया। भोजन व्यवस्था नवयुवक संगठन मंडल ने संभाली। विवाह समारोह में विदाई के समय तक समिति के भेरू सिंह सोलंकी, मनोहर सिंह पटेल, धर्मशाला समिति अध्यक्ष दशरथ सिंह पटेल,भुवान सिंह सोलंकी, मेहरबान सिंह रेशमगारा, मुकेश फौजी, गोपाल सिंह पवार, हटे सिंह, भारत सिंह मंडलोई,साँवरिया सिंह तंवर, सागर सिंह, शम्भू सिंह चावड़ा, केवल सिंह चावड़ा, विनोद सिंह पटेल, मोहन सिंह पंवार प्रदीप सिंह, टिकम सिंह उमठ, रंजीत सिंह डोडिया, बापू सिंह मांगलगढ़, बने सिंह जाधव, कालू सिंह सकतली आदि व्यवस्था में लगे रहे। क्रियान्वयन संचालन हुकुम सिंह तंवर व टिकम सिंह उमठ ने किया। जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी गोवर्धन सिंह डोडिया खिलेड़ी ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें