ब्रेकिंग

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

​सिर्फ बातों से नहीं, एकजुटता से संवरेगा मंसूरी समाज- जाहिद मंसूरी

सूचना

: राजोद समूह जल आवर्धन योजना विभागीय अधिकारी व ठेकेदार की लापरवाही की भेट चढी

Admin

Sun, Feb 12, 2023


पाइप लाइन डालने मे नीति नियमों को रखा ताक पर,उद्योग मंत्री ने विकास यात्रा मे जल निगम के अधिकारी की  ली क्लास
योजना के पूर्ण होने पर सरदारपुर व बदनावर तहसील की डेढ लाख जनता को मिलेगा पेयजल

https://youtu.be/HKJkp6khDzg

आरिफ शेख
सरदारपुर। 109 करोड़ रुपये की राजोद समूह जल आवर्धन योजना विभागीय अधिकारियों एंव ठेकेदार की लापरवाही की भेट चढ चुकी है। नीति नियमों को ताक पर रखकर कार्य करने के बाद भी योजना समय पर पूर्ण नहीं हो पाई। उक्त योजना जनवरी माह के अंतिम सप्ताह मे पूर्ण होकर टेस्टिंग करने का विभाग ने लक्ष्य रखा था। लेकिन लापरवाही के चलते योजना मार्च माह तक भी आरंभ होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। योजना मे देरी का खामियजना जनता को भुगतना पड रहा है इस वर्ष बारिश कम होने के कारण अभी से जल संकट दस्तक दे चुका है।

https://youtu.be/R03eC6bN0YA


जल निगम के अधिकारियों के लापरवाही के चलते योजना के पूर्ण होने मे देरी के चलते उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव भी नाराज दिखाई दे रहे है। उक्त योजना से सरदारपुर और बदनावर विधानसभा के करीब 80 से अधिक ग्राम की 1.5 लाख जनता लाभान्वित होगी। सरदारपुर मंत्री दत्तीगांव की जन्मभूमि है और बदनावर कर्मभुमि। वैसे मंत्री दत्तीगांव का स्वभाव शांत व सरल है। लापरवाही पर किसी को फटकार लगाना हो या फिर उसे डांट डपट करना ऐसा वह कभी नही करते लेकिन विकास यात्रा के दौरान जल निगम के अधिकारियों की लापरवाही की शिकायत जब जनता ने मंत्री दत्तीगांव से की तो उन्होंने बदनावर विधानसभा के एक गांव मे जल निगम के अधिकारियों की मंच से ही क्लास लेकर एफआईआर तक करने की बात कह दी। उक्त योजना मे जहा पर सीसी रोड है वहा पर पाईप लाईन डालने के लिये खुदाई के लिए कटर मशीन का उपयोग किया जाना चाहिये। लेकिन अधिकांश स्थानों पर विभागीय अधिकारियों ने ठेकेदार को खुला संरक्षण देकर सीसी रोड की खुदाई जेसीबी से ही करवा दी। कही जगहो पर तो अच्छी खासी सड़क की हालत खराब कर दी। यही नहीं जब सड़क को रिपेयर किया गया तो उसमे भी गुणवत्ता से समझौता कर कार्य किया गया जिसके कारण कुछ माह मे ही रिपेयर कार्य जवाब दे गया और गिट्टी उखडने के साथ गुणवत्ताहीन कार्य की पोल खुल गई।
वैसे अब देखना है कि मंत्री दत्तीगांव की नसीहत को जल निगम के अधिकारी कितनी गंभीरता से लेते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें