ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

रेस्क्यू : मोहनखेड़ा तीर्थ पर पेड़ पर मिला अजगर,वन विभाग ने रेस्क्यू कर छोड़ा जंगल में

Bakhtavar Express

Sat, Jul 12, 2025

सरदारपुर। वन विभाग के द्वारा शनिवार को मोहनखेड़ा तीर्थ पर अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया। रेंजर शैलेन्द्र सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया की वन परिक्षेत्र सरदारपुर को दुरभाष पर मोहनखेडा तीर्थ में अजगर होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही उनके द्वारा अजगर के रेस्क्यु हेतू दल का गठन किया जाकर दल को मौका पर भेजा गया। अजगर एक पेड पर चडा हुआ था। अजगर को दल द्वारा सफलता पूर्वक रेस्क्यु कर वनक्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर छोडा गया। रेंजर शैलेन्द्र सोलंकी द्वारा बताया गया की इस वर्ष में अभी तक लगभग 10 अजगरों का सफल रेस्क्यु किया जाकर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोडा गया है। राजगढ़ क्षेत्र, रेलिया डेम, पॉवर ग्रीड के आस-पास के क्षेत्र में अजगर की संख्या पिछले कुछ समय से अधिक बडी हुई है। रेंजर द्वारा लोगो से अपील की कहीं पर भी कोई वन्य प्राणी दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दे। उक्त रेस्क्यु दल में अमनसिंह टेगोर वनपाल, मनीषपालसिह राठोर वनरक्षक, मनीष पंवार वनरक्षक, अकरमसिंह भुरिया वनरक्षक, सुरेंद्र सोलंकी वनरक्षक आदि सम्मिलित थे। जिनके द्वारा उक्त रेस्क्यु कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें