: घर बने मतदान केंद्र,80 वर्ष से अधिक आयु के सैकड़ों मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व मे दी आहुति बचे हुए मतदाता कल करेंगे मतदान
Admin
Thu, Nov 9, 2023
सरदारपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार प्रसार अभी तेज गति से जारी है। मतदान 17 नवंबर को होगा लेकिन लोकतंत्र के इस महापर्व मे आहुति देने के लिये सरदारपुर विधानसभा मे 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं ने आज ही अपने मताधिकार का उपयोग कर विधायक चुनने के लिये मतदान किया है।
इस बार चुनाव आयोग ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा उपलब्ध करवाई है। उनके घर पर ही मतदान केंद्र बनाकर उनसे मतदान करवाया जा रहा है।
रिंटर्निग अधिकारी राहुल चौहान ने जानकारी देते हुये बताया की सरदारपुर विधानसभा मे 80 वर्ष से अधिक आयु के 199 मतदाता है। जिनके मतदान के लिये 13 दल बनाये गये है। ये दल इन मतदाताओं के घर पर जाकर मतदान केंद्र बनाकर इनसे मतदान करवाये। मतदान पुर्ण गोपनीय एंव पारदर्शी तरीके से होगा।
आज और कल दो दिनो तक 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता घर बैठे मतदान कर सकेगे। प्रथम दिन एसडीएम ने दल को रवाना किया। 199 मतदाताओं मे से प्रथम दिन लगभग 140 मतदाताओं ने मतदान किया है बाकी बचे हुये मतदाता कल मतदान करेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन