ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: खेल मैदान के लिए आरक्षीत जमीन पर बिना अनुमति लगाया पोल, जांच दल पहुंचा मोके पर पंचनामा बनाया,5 दिन में हटाने के लिए कहा नहीं तो होंगी कार्यवाही

Admin

Sat, Jul 13, 2024


अमझेरा। मांगोद मनावर मार्ग पर अमका झमका मंदिर के समीप खेल मैदान के लिए आरक्षित दो हेक्टर भूमि पर पवन चक्की से निकलने वाली लाइन के पोल बिना अनुमति लगाने की शिकायत के बाद शनिवार को जांच दल मोके पर पहुंचा। सरदारपुर जनपद पंचायत के अजय तोमर, गिरदावर हरचंद मावी एवं ग्राम पंचायत अमले ने वस्तु स्थिति देखी। मोके पर हि कम्पनी के कर्मचारियों को बुलाया गया। गिरदावर मावी के द्वारा मोके पर नक्शा देखकर वस्तु स्थिति देखी गई। जिसके बाद मोके पर हि पंचनामा बनाया।
कम्पनी को दिया सूचना पत्र
मोके की जांच करने के बाद जांच अधिकारी तोमर ने बताया कि टावर लगाने वाली कम्पनी प्रतिक ट्रांसपावर प्रा ली के प्रबंधक को झुमर टावर हटाने के लिए सूचना पत्र सोपा है जिसमे बताया गया कि कम्पनी ने बिना पंचायत की अनुमति लिए कलेक्टर द्वारा खेल मैदान के लिए 2 हेक्टर भूमि आवंटित हुई है जिसका सर्वें क्रमांक 1198/1/2 जिस पर झुमर लाइट का टावर लगाया गया है जिससे यहां प्रस्तावित खेल स्टेडियम के निर्माण मे बाधा उतपन्न होगी। साथ हि पत्र मे बताया कि अन्य स्थानों पर भी बिना अनुमति के टावर लगाए गये है जिसके लिए ग्राम पंचायत से किसी प्रकार की अनुमति नही ली गई है । सूचना पत्र देने के 5 दिवस मे कम्पनी को टावर हटाने के लिए आदेशित किया गया है कम्पनी टावर नही हटाती है तो अन्य कानूनी कार्यवाही संबंधित कम्पनी के खिलाफ की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें