ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: बख्तावर सिह कि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निकाली तिरंगा यात्रा हर वर्ग, हर समाज के लोग हुए शामिल

Admin

Sun, May 25, 2025
अमझेरा। ऑपरेशन सिंदुर कि सफलता एवं सैनिकों के सम्मान मे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नगर मे निकाली गई अभूतपूर्व यात्रा कि शुरुआत 1857 कि क्रांति के महानायक अमर शहीद महाराव बख्तावर सिह जी कि महल परिसर स्थित अश्वरोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कि गई। यात्रा मे डी जे पर चल रहे देशभक्ति गितो पर युवा नाचते चल रहे थे। तिरंगा यात्रा महल परिसर से प्रारम्भ होकर बस स्टेण्ड, अम्बिका मार्ग, मनावर चौराहा, अस्पताल तिराहा, भोई मोहल्ला, सदर बाजार, चारभुजा मंदिर, तम्बोली मोहल्ला, श्री राम चौक होकर बस स्टेण्ड स्थित विजय स्तम्भ पर राष्ट्रीय गान गाकर हुआ। यात्रा मे बड़ी संख्या मे छोटे बच्चे, महिलाए, युवा, बुजुर्गो ने सहभागिता कि । मुस्लिम समाज के बच्चे रेली के रूप मे सबसे आगे चल रहे थे। यात्रा मे हिंदु, मुस्लिम, बोहरा सभी समाज के लोग शामिल हुए। नगर मे जगह जगह यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया। समापन पर नगर के भूतपूर्व सैनिक केशवानंद जी शर्मा, भूतपूर्व सैनिक अश्विन ठाकुर कि अनुपस्थिति मे उनके पिता जी प्रताप सिह ठाकुर का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। समापन पर सभी को स्वल्पाहार वितरित किया गया।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें