ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: आपरेशन सिंदूर की सफलता पर वीर सैनिको के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली, तिरंगा यात्रा में सभी धर्माें के लोगों ने की सहभागीता

Admin

Fri, May 23, 2025
नागदा (धार)। आपरेशन सिंदूर की सफलता पर वीर सैनिको के सम्मान में शुक्रवार को विशाल तिरंगा यात्रा नगर में निकाली गई। पंचायक चैक नागदा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाषचन्द्र बोस, टंट्या मामा भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रभक्तों ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित व आरती कर भारत माता की जय, वंदे मातरम की जयघोष के साथ डीजे पर राष्ट्र गीतों के साथ दो पहियाँ वाहनों पर हाथों में तिरंगा लेकर सैनिको के सम्मान में जयघोष करते निकले।   तिरंगा यात्रा आजाद चैक, नीम चैक, शीतला माता चैक, गणेश नगर, मंडी रोड़, अटल मार्केट, बस स्टेण्ड, माकनी, धार फाटा होते हुए महावीर नगर बस स्टेण्ड पहुँची। तिरंगा यात्रा जगह-जगह राष्ट्रप्रेमीयो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जहां दिलीप पटोंदिया ने तीनों सेनाओं के पराक्रम, वीरता व साहस की प्रशंसा की व देश के प्रधानमंत्री के आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सभी राष्ट्रप्रेमियांयो से एकजुटता के साथ खड़े रहने का आह्वान किया व कहा कि आपरेशन सिन्दूर पाकिस्तान के आतंकवाद को मुँहतोड़ जवाब है।   तिरंगा यात्रा में सभी धर्माें के लोगों ने सहभागीता की। तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि डाॅ. प्रहलादसिंह सोलंकी, मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़, जनपद सदस्य राजेन्द्रसिंह पटेल, नितिन सावंत, वक्फ बोर्ड जिला अध्यक्ष जाकीर पटेल, पूर्व सरपंच गोरधनलाल राठौड़, शंकरलाल दग्दी, मोहन कोली, सरपंच पन्नालाल कोली, महेश मेहरा, पूर्व जनपद सदस्य संतोष मोदी, संजय राठौड़, आजाद चोहान, अनोखीलाल राठौड़, अनवर मंसुरी, मुकेश फौजी, गोपाल जाट, किरण राठौड़, दिलीपसिंह सोलंकी, ईश्वरसिंह पायकुण्डा, उपसरपंच रामेश्वर कुशवाह, जगदीश भाटी, जयेश मेहता, डाॅ. एन.के. जैन, पंकज बरड़िया, रफीक खान, पूर्व सदर शकील मंसुरी, अब्दुल खालिक कुरैशी, विनोद कोठारी, भोला राठौड़, सुभाष सेन, दिपक रघुवंशी, सोहनलाल राठौड़, पंकज दग्दी, शम्भुसिंह चावड़ा, पं. धर्मेन्द्र शर्मा, नरेन्द्रसिंह राणा सहित आसपास क्षेत्र के सैकड़ो राष्ट्रप्रेमियो ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड ने तिरंगा यात्रा में शामिल राष्ट्रभक्तों का आभार माना।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें