ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: माकडोन मे सरदार पटेल की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के विरोध मे दसाई मे पाटीदार समाज ने विरोध दर्ज कर सौपा ज्ञापन,कडी कार्यवाही की मांग

Admin

Fri, Jan 26, 2024


दसई। 24 जनवरी को उज्जैन के पास ग्राम माकडोन में मंडी गेट पर लगी सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्ति को पूर्णतया क्षतिग्रस्त करने के कारण दसई पाटीदार समाज ने कड़ी निंदा की है समाज संगठनों के पदाधिकारी ने लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध ठोस कार्यवाही के लिए 25 जनवरी को सरदार पटेल चौक बस स्टैंड पर पाटीदार समाज संगठन द्वारा महामहिम राज्यपाल मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के नाम ज्ञापन दसई पुलिस चौकी कांस्टेबल अनिलसिंह बोसी एवं प्रधान आरक्षक गुलाब को सोपा गया

ज्ञापन में बताया है कि सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्र भारत के एकीकरण करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है एवं पाटीदार समाज का गौरव है प्रतिमा के साथ किया तोड फोड निंदनीय कार्य से संपूर्ण पाटीदार समाज संगठन जिला धार तहसील सरदारपुर के सबसे बड़े पाटीदार समाज बाहुल्य ग्राम दसई में इस घटना से आहत है एवं घटना की घोर निंदा करता है इस घटना के जिम्मेदार अराजक तत्वों पर तुरंत प्रभाव से रासुका के अंतर्गत कार्यवाही करने की मांग करता है।


ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि जिम्मेदार अराजक तत्वों के खिलाफ तय समय सीमा में जांच कार्यवाही सुनिश्चित नहीं हुई तो पाटीदार समाज उग्र आंदोलन पर बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी मध्य प्रदेश शासन की रहेगी ज्ञापन का वाचन देवेंद्र पाटीदार ने किया अवसर पर तहसील पाटीदार समाज संगठन के अध्यक्ष विजय मंदिरवाला सरदार पटेल युवा संगठन के जिलामंत्री विजय वालाशिव प्रांतीय प्रतिनिधि मुकेश पाटीदार एडवोकेट वरिष्ठ पाटीदार समाज के विष्णु पाटील सहित पाटीदार समाज के सैकड़ो युवा साथी उपस्थित थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें