ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: विश्वकल्याण एवं सर्वेंनसुखिन भवन्तु की भावना के उद्देश्य को लेकर झिंझोटा में पंचकुण्डात्मक श्री राम मारुति महायज्ञ हुआ आरम्भ

Admin

Tue, May 28, 2024

राजोद। विश्वकल्याण एवं सर्वेंनसुखिन भवन्तु की भावना के उद्देश्य से समीपस्थ ग्राम झिंझोटा में यज्ञाचार्य पण्डित किशोरीलाल उपाध्याय के सानिध्य में पंचकुण्डात्मक श्री राम मारुति महायज्ञ आरम्भ हुआ। जो 31 मई तक चलेगा। इससे पूर्व यज्ञाचार्य द्वारा ब्रहामण वर्णी,यजमानों को हेमाद्रि स्नान करवाकर,हेमाद्री सुनाई गई। यज्ञशाला में मंडप प्रवेश,देवपूजन,खम्भ पूजन,अग्निस्थापन,के साथ पंचकुण्डात्मक यज्ञ आहुतियां प्रवाहित का क्रम शुरू हुआ। यज्ञ संचालन में पण्डित जगदीश उपाध्याय,पण्डित बाबूलाल उपाध्याय,पण्डित राजेन्द्र उपाध्याय, पण्डित रामानंद उपाध्याय, पण्डित राजेश परसाई, पण्डित सूरेश द्विवेदी,पण्डित मोहित उपाध्याय,पण्डित शुभम उपाध्याय, पण्डित आसुतोष राणा,पण्डित कुलदीप द्विवेदी आदि पंडितो द्वारा भाग लिया जा रहा है। लाभार्थी यजमानों में प्रधान कुंड पर गोविंद सगीतरा,देवीलाल धनोरा, मोहनलाल सेकवाडिया,नंदराम नायमा,भेरूलाल सेकवाडिया द्वारा यज्ञ में सपत्नीक आहुतियां दी जा रही है। वही शिव अभिषेक व हनुमान अभिषेक के लिए गोपाल मेहता व लक्ष्मीनारायन नायमा लाभार्थी के रूप में शामिल है। पूर्णाहुति के रोज गंगाजल कलश यात्रा निकलेगी तथा गंगा माता पूजन होगा ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें