ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: अमझेरा में पंचम सुंदरकांड पाठ महाकुम्भ 15 मई को,विभिन्न प्रदेशो कि 7 टीम देगी प्रस्तुति

Admin

Thu, May 8, 2025
  अमझेरा। नगर मे पंचम सुंदरकांड पाठ प्रतियोगिता का आयोजन 15 मई गुरुवार को रात्रि 8बजे किया जाएगा। समाजसेवी चंद्र शेखर शर्मा कि स्मृति मे कार्यक्रम आयोजित होगा। सुंदरकांड पाठ प्रतियोगिता का यह पाँचवा वर्ष है। पवन पुत्र सुंदर कांड मंडल के ललित शर्मा, अजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुंदर कांड पाठ के इस महाकुम्भ मे विभिन्न प्रदेशो के चयनित सात मंडल अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 31 हजार रुपये प्रतिभा पाठक कि स्मृति मे पाठक परिवार के द्वारा, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रुपये चंद्रशेखर शर्मा कि स्मृति मे भावना शर्मा के द्वारा, तृतीय पुरस्कार 20 हजार रुपये उषा दीक्षित कि स्मृति मे दीक्षित परिवार द्वारा, चतुर्थ पुरस्कार 16 हजार रुपये जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिह राठौर द्वारा, पंचम पुरस्कार 13 हजार रुपये अम्बाराम कुशवाह कि स्मृति मे बद्गुजर परिवार द्वारा, शष्टम पुरस्कार 11 हजार रुपये प्रहलाद सिह रघुवंशी कि स्मृति मे जीतेन्द्र रघुवंशी सुल्तानपुर द्वारा, सप्तम पुरस्कार 7777 रुपये चंद्रशेखर शर्मा कि स्मृति मे नेमिष शर्मा कि और से प्रदान किए जाएंगे। साथ हि समस्त सुंदरकांड मंडल के प्रत्येक सदस्य को प्रतिक चिन्ह जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पंडित छोटू शास्त्री द्वारा प्रदान किए जाएंगे। यह मंडल देंगे प्रस्तुति सुंदरकांड पाठ प्रतियोगिता मे माँ वक्रांगी मित्र मंडल राजसमद राजस्थान, नौलखी मानस मंडल गंजबासौदा, अयोध्या मानस मंडल अयोध्या उत्तर प्रदेश, श्री राम सुंदरकांड मंडल टीकमगढ़ मप्र, यु मी एन्ड सियाराम मंडल जयपुर राजस्थान, खेड़ापति सुंदरकांड मंडल नलखेड़ा , श्री राम दूत सुंदरकांड मंडल दाहोद गुजरात प्रतियोगिता मे अपनी प्रस्तुति देंगे वही आयोजक पवन पुत्र सुंदरकांड मंडल कि विशेष प्रस्तुति रहेगी। आयोजन मे विशेष रूप से महंत धनश्याम दास जी महाराज जूना राजपिपला आश्रम गुजरात, योगेश जी महाराज बालीपुर धाम, ऋषिराज जी महाराज विश्व मंगल धाम तारखेड़ी एवं स्थानीय संत महात्मा उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें