ब्रेकिंग

रॉयल एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल मेंशिक्षक सम्मान और जन्माष्टमी पर्व का आयोजन हुआ

मंगलम पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल अमझेरा में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व की धूम

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम पर सौंपा ज्ञापन

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सूचना

ज्ञापन : बिना हेलमेट के पैट्रोल नही दिए जाने का आदेश बना जी का जंजाल, पंपों पर रोजाना हो रहे विवाद,पंप संचालको ने सोपा ज्ञापन

Bakhtavar Express

Tue, Aug 5, 2025

सरदारपुर। जिले में बिना हेलमेट के पैट्रोल नही दिए जाने के आदेश के चलते क्षेत्र के पैट्रोल पंप संचालको को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसको लेकर सरदारपुर तहसील के पेट्रोल पंप संचालको ने मंगलवार को सरदारपुर में एसडीएम तथा एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया की अपर कलेक्टर धार द्वारा 31 जुलाई को आदेश पारित कर समस्त पैट्रोल पंपो के द्वारा दो पहिया वाहन चालक को बीना हेलमेट के पेट्रोल प्रदान नही किए जाने का आदेश दिया। जिसके पालन में सरदारपुर तहसील के पेट्रोलपंप के द्वारा उक्त आदेश का पालन करने व करवाने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है किंतु उक्त आदेश के प्रकाश में पेट्रोलपंप संचालको को रोज नई समस्याओ का सामान करना पड़ रहा हैं।

प्रत्येक पंप पर प्रतिदिन करिब 500 या इससे अधिक दुपहिया चालक पेट्रोल वाहन में डलवाने के लिए आते है तथा हेलमेट लगाने के संबध में उन्हे टोका टोकी कि जाती है तथा पेट्रोल नही दिए जाने के स्थिती में वाद विवाद व मारपीट करने के नोबत आ रही है। तथा शासन ने हेलमेट के बीना पेट्रोल नही देने का आदेशित किया है किंतु आमजन में इसकी जागरूगता नही होने के कारण पंप संचालक व कर्मचारीयो को ग्राहको के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। पंप संचालको ने मांग रखते हुए कहा कि हम प्रशासन के नियमो का पालन करने के लिए तैयार है, किंतु विगत कुछ दिनो से हमारे पेट्रोलपंपो पर अराजकता व भय का वातावरण निर्मित हो गया है। इसलिए पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल लगाया जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें