ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

संसाधनों की कमी सिविल अस्पताल के बेहतर संचालन मे बनी रोडा : सिविल अस्पताल की ओपीडी निय नये आयाम कर रही स्थापित,मंडे को 420 मरीजो के साथ ओपीडी ने तोडे अभी तक के रिकॉर्ड

Bakhtavar Express

Mon, Aug 25, 2025

सरदारपुर। सिविल अस्पताल सरदारपुर नये भवन मे आरंभ हुए एक पखवाड़े का समय हो चुका है। अस्पताल की व्यवस्था के चलते एक बार फिर ओपीडी प्रतिदिन रिकार्ड मरीजो के साथ नये आयाम स्थापित कर रही है। लेकिन संसाधनों की कमी के चलते व्यवस्था के संचालन मे जरूर परेशानियों का सामना करना पड रहा है। वैसे अस्पताल प्रबंधन हर संभव कोशिश कर मरीजो को बेहतर उपचार उपलब्ध करवा रहा है।
सोमवार को सिविल अस्पताल की ओपीडी अस्पताल के  अभी तक के सारे रिकार्ड तोड दिये। सोमवार को सर्दी,खांसी ,बुखार सहित अन्य रोगो के 420 मरीजों ने उपचार कराया जो की अभी तक ओपीडी मे सबसे अधिक है। वही 78 मरीजों को अस्पताल मे भर्ती कर उनका उपचार भी किया गया। शनिवार को भी सिविल अस्पताल की ओपीडी मे रिकॉर्ड 395 मरीज दर्ज किये गये थे।


सिविल अस्पताल मे नई डिजीटल एक्सरे मशीन आ चुकी है। लेकिन इंस्टालेशन नही होने से जरूर मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। वही दंत विभाग मे भी एक्स रे मशीन बंद पडी हुई है। इस संबंध मे सीबीएमओ डाॅ अरूण मोहरानी से चर्चा की गई तो उन्होने बताया की एक्स रे मशीन के इंस्टालेशन के लिये इंजीनियर एक दो दिन मे आ जायेगा वही दंत विभाग की एक्स रे मशीन को भी जल्द आरंभ कराया जायेगा।
सीबीएमओ डाॅ अरूण मोहरानी ने बताया की सिविल अस्पताल मे प्रतिदिन मरीजों की संख्या मे इजाफा हो रहा है। अस्पताल में जिन संसाधनों एंव स्टाफ की कमी है उसके लिये वरिष्ठालय को अवगत कराया जा चुका है। जल्द से जल्द सारी कमियों को पूरा कर  लिया जायेगा।  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें