ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा पर राम भक्ति मे डुबा संपुर्ण अंचल,दीपोत्सव के साथ की गई भव्य आतिशबाजी,महाआरती कर प्रसादी का हुआ वितरण

Admin

Mon, Jan 22, 2024

सरदारपुर। प्रभु श्री राम प्राणप्रतिष्ठा को लेकर नगर व अंचल राम भक्ति में डूबा दिखाई दिया। राम भक्तों ने अल सुबह उठकर प्रभु श्रीराम की सुंदर रंगोली बनाई संध्या को दीपोउत्सव के साथ ही आतिशबाजी कर दीपावली पर्व मनाया गया। जगह-जगह मंदिरों में रामायण, सुंदर कांड एवं हनुमान चालीसा के पाठ के साथ नगर चौरासी (भंडारा) के आयोजन संपन्न हुए। रविवार संध्या को प्रभातफेरी के साथ स्थानीय बस स्टैंड पर हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन संपन्न हुआ।


नगर के पुराने राजमार्ग स्थित श्री राम मंदिर मारू समाज पर मेरा गांव मेरी अयोध्या के तहत तीन दिवसीय आयोजन संपन्न हुए। सोमवार सुबह पं राजेश मिश्रा द्वारा विधि विधान के साथ श्रीराम दरबार प्रतिमा का अभिषेक कर, प्रतिमाओं को सुंदर श्रंगारित कर हवन पूजन के आयोजन संपन्न होकर दोपहर एक बजे से नगर चौरासी का आयोजन प्रारंभ हुआ जो संध्या तक जारी रहा।

विधायक प्रताप ग्रेवाल सहित नगर एवं अंचल के हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी का लाभ लिया। इसके पूर्व सुंदरकांड पाठ एवं कलश यात्रा आदि आयोजन संपन्न हुए। नप परिषद द्वारा एलईडी के माध्यम से अयोध्या में श्रीराम प्राणप्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया गया।


इसी प्रकार नगर के शासकीय शंकर हनुमान मंदिर पर श्री राम भक्त सुंदरकांड मंडल द्वारा 11 हनुमान चालीसा का पाठ कर महाआरती के पश्चात प्रसादी का वितरण हुआ। बस स्टैंड स्थित श्रीराम मंदिर पर महाआरती कर प्रसादी का वितरण हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें