ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: होली पर्व पर विभिन्न भगोरिया हाटो में HYJS द्वारा किया जल सेवा का कार्य

Admin

Mon, Mar 25, 2024

झाबुआ जिले में होली उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है होली से पूर्व सात दिवसीय भगोरिया पर्व की धूम बड़े जोर शोर से रहती हैं जनजाति बहुल क्षेत्रों से दूर दूर से ग्रामीण जनों द्वारा बड़े धूमधाम से मनाते हैं पुरातन संस्कृति परंपरा अनुसार जनजाति समाज बड़े ही उत्साह से ढोल मांदल की थाप पर थिरकते है सभी एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं और नाच गानों से आनंदित होते हैं।


भगोरिया हाट बड़े उत्साह से मनाया जाता जिसमें छोटे से लेकर बड़े बुजुर्गो तक उत्साह रहता है और भगोरिया हाट में शामिल होते हैं इसी दौरान हिंदू युवा जनजाति संगठन द्वारा सभी ग्रामीण जनों को जल व्यवस्था का कार्य किया जाता है उसी प्रकार बोडायता में आखरी उत्सव के रुप में बड़े धूम धाम से होली उत्सव मनाया जिसमें बोडायता मंडल के कार्यकर्ताओ ने नि:शुल्क जल व्यवस्था की जल व्यवस्था के दौरान हिन्दू युवा जनजाति संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता राजू सोलंकी, छगूलाल गणवा शैतान जी मुनिया नंदू पगी मला पग्गी जैसे कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

उसी दौरान हिंदु युवा जनजाति संगठन प्रमुख कमल डामोर पहुंचे और जल व्यवस्था में अपना सहयोग किया और साथ ही सभी ग्रामीण एव नगरवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाये प्रेषित की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें