ब्रेकिंग

अमझेरा में बनने वाले ‘श्रीकृष्ण-रुक्मिणी लोक’: प्रथम चरण के लिए 2.75 करोड़ की निविदा जारी

धूमधाम के साथ मनाया भगवान धरणीधर का जन्मोत्सव ,चल समारोह निकाला

सनातन धर्म के साथ भारतीय संस्कृति को बचाए रखना भी अपना कर्तव्य है - राधे-राधे बाबा

माही परियोजना का उप मुख्य बांध 3 मीटर, मुख्य बांध 5 मीटर खाली,सिंचाई विभाग के 59 तालाबो मे से 58 मे नही बढ़ा जलस्तर

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

सूचना

: परशुराम जन्मोत्सव पर सर्व ब्राह्मण समाजजनो द्वारा निकाली जाएंगी शोभायात्रा ,समापन पर कम्यूनिटी हाल में होंगी महाआरती

Admin

Sun, Apr 27, 2025
सरदारपुर। 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर नगर के सर्व ब्राह्मण समाजजनो द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बडे उत्साह उमंग के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए समाजजनो द्वारा तैयारियां कर ली गई है। समाज के वरिष्ठ संयोजक बीजे उपाध्याय, अध्यक्ष भूपेंद्र जोशी ने बताया कि 30 अप्रैल बुधवार को कोर्ट रोड माही किनारे स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ पर पंडित अजय भट्ट, प्रदीप मिश्रा, सत्यनारायण व्यास की मौजूदगी में भगवान परशुराम का शुभ मुहूर्त में सुबह 9 से 11 बजे तक अभिषेक पूजन मन्त्रोचार के साथ किया जाएगा। शाम 5 बजे नेशनल हाइवे के श्रीराम चौराहा श्रीराम मन्दिर से भगवान परशुराम की शोभायात्रा सुंदर बग्घी में विराजित करके गाजे बाजे के साथ शुरूआत की जाएगी। समाजजनो द्वारा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकालकर रात 8 बजे नगर के मेन बाजार शंकर हनुमान मंदिर के सामने कम्यूनिटी हांल पहुंचकर समाजजनो द्वारा भगवान परशुराम की महाआरती उतारकर प्रसादी व महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। सर्व ब्राह्मण समाज समिति के पदाधिकारी और समाज के वरिष्ठ जनों ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा को सफल बनाने का आग्रह समाजजनो से किया गया है। जानकारी सर्व ब्राह्मण समाज के मिडिया प्रभारी लक्ष्मण तिवारी ने दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें