ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: स्वामी विवेकानंद जी की 161 वी जयंती पर दसई के स्वामी विवेकानंद उ. मा. वि. के बच्चो ने निकाली प्रभात फेरी

Admin

Sat, Jan 13, 2024


जगदीश चौधरी @ खिलेडी। युग प्रवर्तक भारतीय संस्कृति की परम्परा को विदेशो में ख्यति दिलवाने वाले सन्त शिरोमणि श्री स्वामी विवेकानंद जी के 161 जयंती के उत्सव को टप्पा दसई के निजी स्कूल स्वामी विवेकानंद उ. मा. वि. में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ दसई ग्राम के मुख्य मार्गों पर प्रभात फेरी निकल कर मनाया गया। प्रभात फेरी में विद्यार्थियों ने भगवा वस्त्र धारण कर राष्ट्र हित एवं संस्कृति संरक्षण के नारों से नगर को भारतीय संस्कृति मय बना दिया। समूचे नगर में 12 जनवरी के दिन निकली प्रभात फेरी ने लोगो का भारतीय संस्कृति के प्रति ध्यानाकर्षण किया। बता दे कि हर वर्ष विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों की ओर से राष्ट्रहित के लिए इस एक दिन पूरे नगर में प्रभात फेरी निकली जाती है जिसका सभी नगर वासी बड़ी ही व्याकुलता से इंतजार करते है इस्का कारण यह है कि इस दिन अन्य प्रभात फेरी की तुलना में समस्त बच्चे संस्कृति संरक्षण के प्रति नारो के जयघोष करते है साथ भी प्रभात फेरी में भी भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण संरक्षण एव सन्तो के योगदान का गुणगान भजनों के माध्यम से होता है।


इस वर्ष भगवा धारी विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी में नगरवासियों का मन मोह लिया
विद्यालय परिवार के द्वारा भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाने के उद्देश्य से विद्यार्थियों को भगवा वेशभूषा धारण कर प्रभात फेरी निकली गई जिसमें बालिकाओं ने परम्परागत कपड़े सलवार कुर्ती ओर दुपट्टा धारण किया वही बालको ने कुत्ता पायजामा और पगड़ी धारण की इस प्रकर की वेशभूषा में बच्चे यह संदेश दे रहे थे मानो की पश्चिमी वेशभूषा का त्याग कर हमें अपने प्राचीन संस्कृति के तोर तरीको से ही जीना चाहिए।


प्रभात फेरी के बाद हुई विद्यालयीन संगोष्ठी
प्रभात फेरी के नगर भृमण के बाद विद्यालय में डायरेक्टर श्री रघुवंशी ने मा सरस्वती के चित्र एवं स्वामीजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को गति दी जिसमे मध्यप्रदेश शासन के आदेश अनुसार योग एवं सूर्यनमस्कार के कार्यक्रम को सभी विद्यर्थियों के बीच सामुहिक रूप से करवाया गया। सूर्यनमस्कार के लिए विद्यार्थियों को दिशा निर्देश स्वंय डायरेक्टर श्री अशोक सिंह रघुवंशी ने दिए एवं मंच पर कक्षा 12 के छात्र पुनीत पाटीदार एवं मोहित कुमावत ने सामुहिक सूर्यनमस्कार समस्त विद्यार्थियों को करवाया वही श्री रघुवंशी द्वारा सूक्ष्म योग, एवं व्यायाम के महत्व को बताया ताकि बच्चे वर्तमान में पश्चिमी संस्कृति के दूत मोबाइल को छोड़कर दिन के कुछ समय मे योग और व्यायाम दे कर अपने शरीर को मजबूत बना सके इस प्रकार श्री रघुवंशी के निर्देश पर छात्रों पुनीत पाटीदार औऱ मोहित कुमावत ने गर्दन, कलाई, कमर, बुद्धि आदि को मजबूत बनाने में सहयोगी योगासनो को भी सभी बच्चो के बीच सामूहिक रूप से करवाया।


समस्त बच्चो को विद्यालय की ओर से स्वल्पाहार करवाया गया
सूर्य नमस्कार के पश्चात विवेकानंद जी के 161 वे जयंती के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी में शामिल हुए सभी विद्यार्थियों को स्वल्पाहार करवाया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें