ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

श्रीकृष्ण पर्व मे शामिल हुए सीएम , अमका-झमका मंदिर में की पूजा अर्चना : श्रीकृष्ण पर्व पर गाय के बछड़े को दुलार किया और मटकी फोड़ कार्यक्रम में हुए शामिल

Bakhtavar Express

Sat, Aug 16, 2025



अमझेरा। जन्माष्टमी पर्व पर दो दिवसीय श्रीकृष्ण पर्व मे पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शामिल हुए। दोपहर मे करीब 4 बजकर 30 मिनीट पर अमझेरा हैलीपेड पर पहुॅचे मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव काफीले के साथ 4बजकर 40 मिनीट पर मंदिर पहुॅचे जहा पर के पौराणिक अमका-झमका मंदिर में जन्माष्टमी पर्व पर पूजा-अर्चना की। द्वापर युग से जुड़े इस मंदिर का संबंध भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी हरण से माना जाता है। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम द्वापर युगीन स्थल के दर्शन किए और अंबिका माता मंदिर में पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने चामुंडा माता मंदिर में भी दर्शन किए।


धार्मिक अनुष्ठान और पारंपरिक सम्मान

मंदिर प्रांगण में मौजूद जनसमूह और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक गदा भेंट कर सम्मानित किया। जन्माष्टमी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गाय के बछड़े को दुलार किया और मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। शाम को करीब 5 बजकर 10 मिनीट  पर मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव अमझेरा से रवाना हुए।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा कार्यक्रम

अमका-झमका मंदिर परिसर में आयोजित समारोह में कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनसे वातावरण भक्तिमय हो उठा।


प्रमुख अतिथियों की मौजूदगी
इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय राज्य मंत्री (महिला एवं बाल विकास) सावित्री ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेढ़ा,पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव,भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती,चंचल पाटीदार ,जयदीप पटेल,मंडल अध्यक्ष विजय दिक्षीत,जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित,संजय बघेल,कमल यादव,मुकेश केवलजी ,जनपद सदस्य नेहा दीक्षित , भाजपा नेता शुभम दीक्षित,सरपंच मनुबाई मकवाना,शिवा मकवाना,सहित अन्य जनप्रतिनिधि,इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह, धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह एसडीएम आशा परमार,जनपद सीईओ मारिषा शिंदे,सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।


विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें