ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर तहसील मे 1571 वृद्ध मतदाताओं का किया सम्मान,फुलगावडी मे एसडीएम राहुल चौहान 105 वर्षीय मांगुडीबाई के घर पहुंचे शाल श्रीफल भेटकर पुष्पहार से किया सम्मान

Admin

Sun, Oct 1, 2023

सरदारपुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आज संपूर्ण तहसील क्षेत्र मे कार्यक्रम आयोजित कर वृद्धजनो का स्वागत किया गया। सरदारपुर तहसील मे 1571 वृद्धजनो का स्वागत शाल एवं पुष्पहार से किया गया। इस अवसर पर सभी पंचायत मुख्यालयो पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया वही जो वृद्ध कार्यक्रम मे नहीं आ सकते थे उनके घर पर स्वयं प्रशासनिक अधिकारी,पंचायत सचिव एवं बीएलओ पहुंचे और स्वागत किया।


फुलगावडी पंचायत मे आयोजित कार्यक्रम मे एसडीएम राहुल चौहान शामिल हुये जहा पर वृद्ध महिलाओ का शाल ओढ़ाकर एंव पुष्पहार से स्वागत किया गया वही पुरुष वृद्धो का साफा बांधकर एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य राजेन्द्र पटेल,सरपंच श्रीमती सुनीता बामनिया,सचिव बहादुर भुरिया,सहायक सचिव रविंद्र पाटीदार,बीएलओ ध्यान सिंह मुवेल,भावसिंह बघेल आदि उपस्थित थे।

इसके पश्चात एसडीएम गांव की 105 वर्षीय महिला मतदाता श्रीमती मागुडीबाई पति नारायण पटेल के घर पर पहुचे। इस दौरान श्रीमती मागुडीबाई पटेल घर के आँगन मे बैठकर मूंगफली तोड़ने का कार्य कर रही थी। एसडीएम ने उनके पास पहुंचकर उनका अभिवादन कर शाल ओढाई तथा श्रीफल भेंटकर पुष्पहार से उनका आदर सत्कार किया और उनके हाल चाल जाने।

एसडीएम राहुल चौहान ने कहा की उम्र का शतक लगा चुकी श्रीमती पटेल हमारे लिये प्रेरणा का स्त्रोत हैै। उम्र के इस पड़ाव पर श्रीमती पटेल के स्वस्थ रहने का कारण इस तरह का परिश्रम है। हमे भी इनसे प्रेरणा लेना चाहिये जीवन मे सदैव परिश्रम और प्रयत्न करना चाहिये ।
वही तहसीलदार मुकेश बामनिया,नायब तहसीलदार आशीष राठौड,नायब पंकज यादव भी पंचायतो मे आयोजित कार्यक्रमों मे पहुंचे और वृद्ध मतदाताओं का सम्मान किया।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत चंदोडिया मे भी वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहा पर बुथ क्रमांक 45 पर 80 वर्ष से अधिक आयु के मांगु-किशना का सरपंच संतोषीबाई अमलियार एंव बीएलओ देवेश चंदेल के द्वारा पुष्पहार से स्वागत कर सम्मान किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें