ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: शिक्षक उपाध्याय और मेहता की अधिवार्षिकी आयु पुर्ण होने पर बेंड बाजे के साथ बग्घी मे बिठाकर दि विदाई,प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया सम्मान

Admin

Mon, Apr 29, 2024

,
राजोद। संकुल शासकीय बालक उ मा वि राजोद के वरिष्ठ शिक्षक मनमोहन उपाध्याय (उच्च श्रेणी शिक्षक) एवं राजेन्द्र मेहता (प्राथमिक शिक्षक) की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर सोमवार को सेवानिवृत्ति कार्यक्रम संकुल केंद्र पर रख गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य श्रीमती अनिता मेडा द्वारा की गई ।कृष्णदेव गिरी एवं महेंद्र प्रताप सिंह (प्रधान अध्यापक) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। श्रीमती उमा बैरागी द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया तथा श्रीमती सीमा पाण्डव द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। संकुल के सभी संस्था प्रमुख के द्वारा उपाध्याय एवं मेहता का पुष्पमाला द्वारा स्वागत किया गया।

उपाध्याय के प्रशस्ति पत्र का वाचन उच्च श्रेणी शिक्षक रमेश चौहान एवं मेहता के प्रशस्ति पत्र का वाचन शिक्षक कलीम कुरेशी द्वारा किया गया। प्राचार्य श्रीमती अनिता मेडा ने अपने उद्बोधन में उपाध्याय की कार्य के प्रति लगन कि सराहना करते हुए उनके दिर्घायु जीवन की कामना की। महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा श्री उपाध्याय एवं श्री मेहता के शासकीय सेवा के जीवन पर प्रकाश डाला गया। मनमोहन उपाध्याय ने अपने उदबोधन में अपनी शासकीय सेवा के अविस्मरणीय पलों को याद करने के साथ ही राजोद के सभी पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया । मेहता ने अपने उद्बोधन में सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर छात्रावास अधिक्षक महेश सोलंकी हरिसिंह मुनिया के द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को रानीखेड़ी के मुख्य मार्ग पर बग्गी में बैठाकर बैंड बाजे के साथ विदाई दी गई । इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक रमेशचंद्र चौहान, कलीम कुरेशी, सचिन शर्मा, पंजीलाल धनोलिया, परमानंद बग्गड , संजय द्विवेदी, राकेश बरेलिया एवं संकुल के सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्तिथ थी। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन संजय द्विवेदी द्वारा किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें