ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: वृहद स्वास्थ्य  शिविर की तैयारियों को दिया अंतिम रूप,अधिकारियों ने किया दौरा,मैदान की सफाई से लेकर कक्षो मे हुए जमावट  

Admin

Sun, Jan 28, 2024

बरमंडल । वृहद स्वास्थ्य  शिविर की तैयारियों को लेकर  रविवार को अधिकारियों ने शिविर स्थल का दौरा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। रविवार को दोपहर मे 12 बजे के लगभग इंदौर संभाग आयुक्त मालसिंह भयडिया के पीए ने सीएमएचओ नरसिंह गहलोत के साथ शिविर स्थल पर पहुंचे जहां पर उन्होंने डीसीएम मुकेश मालवीय ,सीबीएमओ डॉ. शीला मुजाल्दा के साथ शिविर की तैयारियों को लेकर चर्चा की एंव रोड मैप समझा।

इसके बाद उन्होंने शिविर स्थल पर नामांकन काउंटर,चिकित्सकों के कक्ष एंव कमरे मे जांच के लिये मशीन लगाने के लिए नक्शा बनाकर उसके अनुरूप सारी व्यवस्था करने के निर्देश दिये। वही बिजली,पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
शिवीर स्थल पर विशाल पांडाल लगने के साथ ही पूरे मैदान की साफ सफाई नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वारा की गई। वही ग्राम पंचायत सरपंच शंकरलाल मेडा,सचिव बालु चरपोटा,पटवारी संग्राम सिंह  के द्वारा अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।


उल्लेखनीय है कि इस प्रकार के  जिला स्तरीय शिविर का आयोजन बड़वानी एंव अलीराजपुर जिले मे हो चुका है। लेकिन धार जिले मे बरमंडल मे लगने वाले इस शिविर  के लिये विशाल परिसर को देखकर अधिकारी अभी तक की तैयारियों से संतुष्ट नज़र आये है। जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने शिविर के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार के लिये सभी को निर्देशित किया है। वही ग्रामीणों एवं अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा सोशल मीडिया पर भी शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें