ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

जल्द ही मिलेगी अमझेरा को यज्ञ शाला की सौगात : एनजीओ ने की प्रोजेक्ट जीवन सेतु की शुरुआत,स्वास्थ प्रशिक्षण और 32 बच्चो का स्कील टेस्ट किया

Bakhtavar Express

Mon, Jul 21, 2025

धार/सरदारपुर। नगर में रविवार को एनजीओ आई.एस.डी.आर.आर दिल्ली और एनविज़न एनर्जी का कार्यक्रम महल परिसर में संपन्न हुआ जिसके अंतर्गत प्रोजेक्ट जीवन सेतु धार जिले की शुरुआत की गई कार्यक्रम की शुरुआत में रॉयल एकेडमी अमझेरा के बच्चो द्वारा घोष बैंड बजाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया साथ ही केन्द्रीय राज्य मंत्री महिला और बाल विकास सावित्री ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, सरपंच मनु मकवाना जनपद सदस्य नेहा दीक्षित, रवि पाठक, भगवान खंडेलवाल, प्रवीण शर्मा, शंकर चेल्लुरी आदि द्वारा माँ सरस्वती और अमर शहीद महाराजा बख्तावरसिंहजी के चित्र पर पुष्पहार और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

स्कूली छात्राओ द्वारा अभिनन्दन करे तुम्हारा स्वागत गीत गाया गया अश्विन शर्मा, राघवेन्द्र कमरिया, प्रवीण पंचोली, रोजिन राजू, शुभम दीक्षित, शिवा मकवाना, अभिजित पंडित, सचिव गोपाल कुमावत श्रीकांत पांडे, अजय शर्मा, विजय दीक्षित, अर्पित शर्मा आदि द्वारा पुष्पगुच देकर अतिथियों का स्वागत किया कार्यक्रम के अंतर्गत केन्द्रीय राज्य मंत्री महिला और बाल विकास ने सम्भोधित करते हुए कहा की अमझेरा तीर्थ नगरी है जल्दी यंहा यज्ञ शाला का निर्माण होगा इसकी में घोषणा करती हूँ साथ ही प्रोजेक्ट जीवन सेतु की शुरआत आज धार जिले के अमझेरा से हो रही है इसके लिए में एनजीओ को बधाई देती हूँ और देश के विकास के लिए में हमेशा आपके साथ हूँ साथ ही ठाकुर ने बख्तावरसिंहजी के महल के जीर्णोधार के साथ सुलभ शोचालय बनाने की भी घोषणा की है | जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित ने बताया की हमे स्वछता का बिलकुल ध्यान रखना है हमारे आसपास स्वछता रहेगी तभी हम स्वस्थ रहेंगे साथ ही जनपद सदस्य नेहा दीक्षित ने बताया की आज ऐसे एनजीओ की शुरुआत हो रही है जिसका मिशन अच्छे पोषण और स्वच्छता से है स्वछता हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है जिसे हमे अपने कर्तव्य के साथ निभाना है ।

कार्यकारी निर्देशक आई.एस.डी.आर.आर प्रवीण शर्मा ने बताया की प्रोजेक्ट जीवन सेतु धार जिले की शुरुआत आज अमझेरा से हुई है इसका मुख्य उद्देश्य स्वछता, पोषण, स्वास्थ के प्रति सबको जानकारी देना और शिविर लगाना और मैदानी कार्यकर्ताओ को तकनीकी सहयोग प्रदान करना है साथ ही स्वास्थ विभाग से डॉ मदन सोलंकी, हेमलता सोलंकी, स्वाति पाटीदार, ललिता डावर द्वारा 18 हितग्राही का स्वास्थ प्रशिक्षण और 32 बच्चो का स्कील टेस्ट किया गया कार्यक्रम में एनविज़न एनर्जी के अंकित रावल, संतोष बेहरा,संकुल स्कूली छात्र छात्राए सहित शिक्षक और नगर जन उपस्तिथ रहे | कार्यक्रम का संचालन वैशाली देश्मुक ने किया और आभार प्रवीण शर्मा ने व्यक्त किया |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें