ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: ना पिंक ना आदर्श मतदान केंद्र फिर भी सुविधा उससे बेहतर,सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र का साजोद गांव का मतदान केंद्र 15 और 16 बना सभी के लिए आदर्श, सभी मतदाताओं का क्या तिलक लगाकर स्वागत, नव मतदाताओं को पहनाय मोतियों की माला

Admin

Fri, Nov 17, 2023

सरदारपुर। ना पिंक ना आदर्श मतदान केंद्र फिर भी सुविधा उससे बेहतर। सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र का साजोद गांव का मतदान केंद्र 15 और 16 पर इस बार पंचायत सचिव भारतसिंह सोलंकी के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मतदान केंद्र पर बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई गई। पिंक मतदान केंद्र की तर्ज पर मतदान केंद्र को गुब्बारों से सजाया गया ।

वही दो सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए साथ ही 102 नव मतदाताओं का मोतियों की माला से स्वागत किया गया एवं मतदान करने वाले आने वाले प्रत्येक मतदाता का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। यही नहीं मतदाताओं को कतार में नहीं लगना पड़े इसके लिए पूरे परिसर में बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई साथ थी जिन महिला मतदाताओं के साथ छोटे-छोटे बच्चे आए उनके लिए दूध एवं बिस्किट की भी व्यवस्था की गई। साजोद का यह मतदान केंद्र पहली नजर में सरदारपुर तहसील के सभी मतदान केंद्रों के लिए एक आदर्श बना।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें