ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: श्रद्धा एवं भक्ति के साथ हुआ नवरात्रि का आरंभ,शुभ मुहूर्त मे हुई घट स्थापना,बडे अंबाजी मंदिर से विशाल  चुनरी यात्रा निकालकर मॉ को ओढाई 151 फीट लंबी चुनरी

Admin

Sun, Oct 15, 2023
https://youtu.be/d-5-xuLMw_8

बरमंडल। शारदीय नवरात्रि का आज उत्साह के साथ आरंभ हुआ। शुभ मुहूर्त मे बरमंडल मे सदर बाजार स्थित बडे अंबाजी,पडुनी मैदान मे माँ अन्नपूर्णा माता मंदिर,नागणेचा माता मंदिर,भवानी  माता मंदिर,उमिया माता  मंदिर,देवल माता मंदिर ,चामुंडा माता मंदिर,कालिका माता मंदिर  आदि स्थानों पर शुभ मुहर्त मे घट स्थापन्ना की गई।

https://youtu.be/iyfcl65iLvs


वही सदर बाजार स्थित बडे अंबाजी मंदिर पर इस बार नौ दिनो तक गरबा महोत्सव का आयोजन होगा। जिसमे प्रतिदिन गरबा रास के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा। घट स्थापना के दिन विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। पडुनी मैदान स्थित मॉ अन्नपूर्णा माता मंदिर से 151 फीट लंबी चुनरी के साथ गाजे बाजे के साथ यात्रा आरंभ हुई ।

चुनरी यात्रा मे सबसे आगे बालिका घोडे पर धर्म ध्वज लिये हुए चल रही थी वही उसके बाद तोप से पुष्पवर्षा के साथ रथ चल रहा था। वही बालक-बालिकाओं के द्वारा पूरे रास्ते भर गरबे खेलते हुए चल रहे थे। उसके बाद महिलाये एंव पुरूष 151 फीट लंबी चुनरी लेकर चल रहे थे। रास्ते भर पुष्पवर्षा कर चुनरी यात्रा का स्वागत किया गया। चुनरी यात्रा मंदिर पहुँची जहाँ पर माँ को चुनरी ओढ़ाई गई। उसके बाद महाआरती  कर महाप्रसादी का वितरण किया गया।


सोमवार को सदर बाजार स्थित बडे अंबाजी मंदिर पर गरबा महोत्सव मे बिडवाल की प्रगति एकेडमी (टीम केमेलिया) के बच्चों के द्वारा रंगारंग गरबा की प्रस्तुति दी जायेगी। वही आज रात्रि मे रंगारंग गरबे खेलकर मॉ की आराधना की जायेगी। 

-

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें