ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: राष्ट्रीय संत बालबिहारीदास महाराज ने बरमंडल के मंदिरों में किया दर्शन वंदन , गौशाला मे किया गौमाता का पूजन

Admin

Wed, Jan 3, 2024

बरमंडल । राष्ट्रीय संत रामकथा , भागवत कथा वाचक श्री श्री 1008 संत महामंडलेश्वर श्री बालबिहारीदास महाराज , अयोध्याधाम आश्रम ओंकारेश्वर का मंगलवार को बरमंडल में आगमन हुआ। संतश्री सर्वप्रथम श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां पूजन अर्चन दर्शनलाभ लिया तत्पश्चात श्रीराम रामेश्वर धाम मंदिर पहुंचे जहां रामलला का दर्शन वंदन कर उपस्थित रामभक्तो से आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त ग्राम में आयोजन के संबंध में चर्चा की ।

संतश्री बालबिहारीदास महाराज के मुखारविंद से आगामी दिनों में रामकथा के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं ने विचार विमर्श किया। मंदिर में दर्शनलाभ के पश्चात संत श्री स्थानीय गोवर्धन गौशाला पहुंचे जहां सर्वप्रथम गौमाता का पूजन कर गुड खिलाकर वंदन किया। गौशाला में व्यवस्थाओं को देखकर संतश्री ने गौशाला समिति को साधुवाद दिया। गौशाला समिति ने पुष्पहार से वंदन कर संत श्री का सम्मान किया।

इस दौरान गौशाला अध्यक्ष रतनलाल पटेल , पूर्व अध्यक्ष गणपत गुजरिया , उपाध्यक्ष शिवलाल मालविया , सचिव शंकरलाल मारू , कोषाध्यक्ष यशवंत दुबे , मोहनलाल गहलोत , लक्ष्मीनारायण मारू , पुष्पेंद्रसिंह चौहान , विक्रम पाटीदार , मनीष पंवार , गोपाल रावडिया , अमित सोनी , राहुल मुलेवा , हर्षित जैन , कपिल मारू , सहित बड़ी संख्या में रामभक्त , गौभक्त मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें