ब्रेकिंग

अनन्य शिव भक्त मुरलीधर खण्डेलवाल का निधन,नेत्रदान किए

श्रीकृष्‍ण पर्वअमझेरा में गूंजेगी श्रीकृष्ण की बांसुरी - लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ग्रामीण LPG वितरक यूनियन ने कलेक्टर एवं जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कल अमझेरा आएंगे राधे-राधे बाबा कथा स्थल को लेकर लेंगे बैठक

ग्राम सेमलखेड़ी के युवाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन,पानी टैंकर एवं पक्की सड़क की मांग को लेकर रखी समस्या

सूचना

: एम.पी.ट्रांसको राजगढ़ में कल मनाया जायेगा राष्ट्रीय लाइनमैन दिवस,सम्मानित किए जाएंगे लाइनमैन

Admin

Sun, Mar 3, 2024

राजगढ़ । प्रत्येक मौसम की विषम से विषम परिस्थितियों और दुर्गम भौगोलिक क्षेत्रों में मध्य प्रदेश की 41 हजार सर्किट कि.मी. से अधिक की अति उच्च दाब ट्रांसमिशन लाइनों के माध्यम से मध्यप्रदेश में भरोसेमंद विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखने वाले एम.पी. ट्रांस्को की महत्वपूर्ण कड़ी लाइनमैन के योगदान को मान्यता देकर आदर-भावना प्रकट करने एम.पी. ट्रांस्को (मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी) राजगढ़ के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस कार्यालय में 04 मार्च को राष्ट्रीय लाइनमैन एवं राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जायेगा। इसके तहत राजगढ सहित एम.पी. ट्रांस्को के 40 ट्रांसमिशन लाइन मेंनटेनेंस कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर एम पी ट्रांसको के असाधारण कार्य क्षमता दिखाने वाले लाइनमैनों को सम्मानित किया जायेगा । एवं राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर जीरो हार्म थीम पर सुरक्षा शपथ ली जायेगी।
इस अवसर पर एमपी ट्रांसको के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी के संदेश वाचन भी किया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें