ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: पहलगाम आतंकवादी हमले के विरोध में मोन रेली निकालकर मुस्लिम समाज ने ज्ञापन सोपा,आतंकवाद का किया पुतला दहन

Admin

Fri, Apr 25, 2025
अमझेरा। विगत दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम मे हुए आतंकी हमले के विरोध मे मुस्लिम समाज ने ज्ञापन सोपकर आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कि मांग कि गई। शुक्रवार को मुस्लिम समाज जन जुम्मे कि नमाज के बाद चमन मोहल्ले से रेली निकालकर अम्बेडकर चौराहे पर पहुंचे। युवा हाथ मे तिरंगा झंडा एवं बच्चे हाथो मे पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद कि तख्तिया लेकर चल रहे थे। अम्बेडकर चौराहे पर तहसीलदार मुकेश बामनिया को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सोपा। ज्ञापन का वाचन करते हुए एडवोकेट साजिद अली ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम मे अपने परिवार के साथ घूमने गए 28 निर्दोष नागरिकों पर आतंकवादियों ने हमला कर उन्हे मार दिया। जिससे पूरा देश दुखी है। ज्ञापन के माध्यम से मांग कि गई कि आतंकवादियों को संरक्षण देने वाले देश पाकिस्तान पर भी सरकार को कार्यवाही कर समस्त आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करना चाहिए। ज्ञापन सोपने के बाद समाज जनो द्वारा हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस दौरान मुस्लिम समाज सदर शोकत अली,अल्प संख्यक कमेटी के शाहबाज कुरैशी, काजी वसिम सिद्दीकी, आरिफ, फिरोज खान, सदाकत कुरैशी, नासीर पठान, काजी नसीम सिद्दीकी आदि अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें