ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

आंगनवाडी के रिक्‍त 43 पदो के लिये आये 1368 आवेदन,अंतिम सुचि हुए जारी : सहायिका के लिये एमएससी,इंजीनियरिंग,नर्सिग पास महिलाओ ने भी किया आवेदन,आनलाइन दर्ज कर सकते है आपत्ति

Bakhtavar Express

Fri, Aug 8, 2025

सरदारपुर। पिछले माह प्रदेश मे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदो पर निकली बंपर भर्ती मे आवेदन मे हजारो की संख्या मे आये। महिलाओं मे बेरोजगारी कितनी अधिक है यह इस बात से पता चल सकता है कई स्थानो पर 50 से अधिक आवेदन आये है।

सहायिकाओं के रिक्त पदो पर उच्च शिक्षित महिलाओं ने भी आवेदन किये है जिनमे एमएससी,नर्सिग,बीएएससी एंव इंजीनियरिग की पढाई करी हुए महिलाएं भी शामिल है। वैसे आंगनवाड़ी सहायिका का काम घरो से केंद्र तक बच्चे लाना एवं आंगनवाड़ी की साफ सफाई करना है। सरदारपुर तहसील के गुमानपुरा मे आंगनवाड़ी क्रमांक 4 पर सहायिका के रिक्त पद के लिये 46 महिलाओं ने आवेदन किया है ।

महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी कमल सिंह निगवाल ने जानकारी देते हुये बताया की सरदारपुर तहसील मे महिला बाल विकास विभाग की परियोजना क्रमांक 1 व 2 मे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 9 पद एंव सहायिकाओं मे 43 पदो पर भर्ती को लेकर 1368 आवेदन आये है। श्री निगवाल ने बताया की इस बार पुरी प्रक्रिया आनलाइन हुई है। आवेदनों की जांच कर सूची विभाग के चयन पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। साथ ही संबंधित ग्राम पंचायत,तहसील कार्यालय,एसडीएम कार्यालय एंव जनपद पंचायत के सूचना पटल पर भी चस्पा की गई है।

श्री निगवाल ने बताया की भर्ती प्रक्रिया मे दावे आपत्ति 7 दिवस के भीतर आनलाइन मे माध्यम से की जा सकती है। जिसमे मय दस्तावेज एंव साक्ष्य के साथ कर आनलाईन दर्ज किये जा सकते है। कार्यालय एंव आफलाइन माध्यम से दावे आपत्ति मान्य नही की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें