ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

: मनरेगा कमिश्नर ने किया सरदारपुर का दौरा,गौैैशाला एंव माडल नर्सरी का किया निरीक्षण,पवन चक्की के हेवी लोडेड वाहनो से खराब हो रही सडको को लेकर भोपावर सरपंच प्रति.मखोड ने सौपा ज्ञापन,कलेक्टर को दिये जांच के आदेश,

Admin

Sat, Dec 23, 2023

सरदारपुर । शनिवार को मनरेगा कमिश्नर कृष्ण चेतन्य कलेक्टर प्रियंक मिश्रा व जिला पंचायत सीईओ श्रंगार श्रीवास्तव के साथ सरदारपुर तहसील का भ्रमण कर फुलगांवडी व भोपावर मे संचालित गो शालाओ का निरीक्षण किया एंव फुलगांवडी की माडल नर्सरी का निरीक्षण कर वहा पर योजनाओ के संबध मे जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान गो शालाओ मे गायो के स्वास्थ, सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता के निर्देश दिए।वही ग्राम भोपावर मे गांव के आबादी क्षेत्र के एकल मार्ग से पवन चक्की के हेवी लोडेड वाहनो के गुजरने को लेकर मिली शिकायत पर कलेक्टर को जांच के आदेश दिए।


जानकारी के अनुसार मनरेगा कमिश्नर कृष्ण चेतन्य शनिवार को दोपहर मे ग्राम भोपावर व फूलगावड़ी की गो शाला पहुंचे।यहां फूलगावड़ी मे गो शाला पहुंचकर गायो की स्थिति का निरीक्षण कर अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।वही गो शाला मे चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया।कमिश्नर ने अधिकारियो को निर्देश दिए कि गो शाला के पास पर्याप्त भूमि है।यहां गायो के लिए हरी घास लगाई जाए।फूलगावड़ी माडल नर्सरी का निरीक्षण कर पौधो की विभिन्न प्रजातियो के 01 लाख पौधे देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।

उद्यानिकी अधिकारी सखाराम मुजाल्दा ने कमिनर को बताया की दो हैक्टर क्षैत्र मे आम का बगीचा भी लगाया गया है। इस दौरान राजोद क्षैत्र से आये किसानो को वीएनआर और रेड डायमंड प्रजाति के अमरूद भेंट कर उनका स्वागत किया।


ग्राम पंचायत भोपावर के सरपंच प्रतिनिधि मदन मखोड़ ने पंचायत क्षेत्र मे पवन चक्की कार्य के लिए एकल मार्ग से हेवी लोडेड वाहनो को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पवन चक्की की सामग्री व उपकरणो को लेकर गांव के आबादी क्षेत्र से हेवी लोडेड वाहन बड़ी संख्या मे तेज गति से गुजर रहे है।जिससे मुख्य मार्ग पर दुर्घटना की आंशका बनी हुई है।वही इन हेवी लोडेड वाहनो से किसानो की सड़क से लगी पाइप लाइन रोज टूट फूट हो रही है।

वही हेवी लोडेड वाहनो से उड़ने वाली धूल से गेहूं, चने की फसलो को भारी नुकसान पहुंच रहा है। सरपंच प्रतिनिधि श्री मखोड़ ने कहा कि ग्राम पंचायत की बिना किसी अनुमति के हेवी लोडेड वाहन आबादी के एकल मार्ग से गुजरकर शासन के नियमो का उल्लघंन कर रहे है।संभागायुक्त ने इस मामले मे कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को जांच के आदेश दिए है। सरपंच प्रतिनिधि ने गो शाला बाउंड्रीवाल व डेम निर्माण की भी मांग की।
कमिश्नर के दौरे के दौरान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा , जिला पंचायत सीईओ श्रंगार श्रीवास्तव सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें