ब्रेकिंग

नगर केमिस्ट एसोसिएशन का हुआ गठन, जाट अध्यक्ष,मारू बने सचिव

सरदारपुर में जनगणना अन्तर्गत मकान सूचीकरण का कार्य हुआ प्रारंभ, प्रगणकों के द्वारा तैयार किया जा रहा है मैप

तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा श्रम दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का किया आयोजन

पिकअप हादसे मे मृत ग्रामीणो के परिजनो को विधायक ग्रेवाल देंगे 25-25 हजार की सहायता

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

सूचना

: राजगढ नगर मे विधायक का वार्ड भ्रमण जारी,दो वार्डो का भ्रमण कर जानी समस्या,ग्रीन राजगढ अभियान की शुरुआत कर किया पौधारोपण,400 पौधों से हरा भरा होगा आदर्श सडक का डिवाइडर

Admin

Wed, Jul 10, 2024

राजगढ । राजगढ़ नगर में बुधवार को बुधवार को क्षेत्रीय विधायक  प्रताप ग्रेवाल ने एक बार पुनः अपने वार्ड भ्रमण के कार्यक्रम को आरंभ किया। बुधवार को वार्ड क्रमांक 5 और 6 में श्री ग्रेवाल ने भ्रमण किया। इसके पूर्व पौधारोपण अभियान की भी हुई। ग्रीन राजगढ़ अभियान की शुरूआत हुई अभियान के तहत सबसे पहले आदर्श स​ड़क के डिवाइडर पर करीब 50 पौधे रोपे गए। इसके बाद श्री ग्रेवाल वार्ड क्रमांक 5 राजेंद्र कॉलोनी और वार्ड क्रमांक 6 वैभव कालोनी में जनता के बीच पहुंचे। यहां लोगों की समस्याओं से रूबरू होने के साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारी-कर्मचारियों को दिए और समय-सीमा में समस्या के निदान की बात कही गई। हालांकि भ्रमण के दौरान कोई विषेष समस्या सामने नहीं आई। रोड़ और नाली सहित सफाई को लेकर आई समस्याओं के निदान के लिए निर्देषित किया गया है।

नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि श्री ग्रेवाल ने बुधवार सुबह करीब 8 बजे से 11 बजे तक भ्रमण किया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 5 राजेंद्र कॉलोनी में श्री जैन नाकोड़ा मंदिर से लेकर उदय पैलेस तक रोड़ की समस्या से पार्षद ने अवगत करारया। साथ ही नाली निर्माण व पोल से संबंधित समस्या भी रहवासियों ने बताई। इस पर विधायक ने संबंधित नगर परिषद उपयंत्री को आवश्यक निर्देश दिए।


विधायक के भ्रमण की हुई प्रशंसा
विधायक श्री ग्रेवाल के नगर भ्रमण की वार्डवासियों ने प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहली बार हो रहा है जब विधायक खुद जनता की समस्याओं से रूबरू होने के लिए वार्डों में पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि वार्ड क्रमांक 4 में विद्युत से संबंधित जो समस्या रहवासियों ने बताई थी उनका निराकरण बुधवार को विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों द्वारा कर दिया गया। इससे यह माना जा रहा है कि विधायक के भ्रमण से जनता की समस्या का निराकरण हो रहा है।


लक्ष्मी विहार के रहवासियों ने बताई समस्या
विधायक श्री ग्रेवाल के भ्रमण के दौरान लक्ष्मी विहार कॉलोनी के रहवासी भी मिले। उन्होंने कॉलोनी में बिजली और पानी की समस्या से अवगत कराया। विधायक ने अधिकारी को निर्देषित किया कि मूलभूत सुविधाएं यदि दे सकते है तो दी जाए। साथ ही कॉलोनाइजर के द्वारा कार्य नहीं करने की बात भी सामने आई। इस पर जल्द ही निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा गया। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि सिद्धार्थ जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जैन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवन सिसौदिया, सीएमओ आरती गरवाल, उपयंत्री आराधना डामोर, पार्षद राजेष गुंडिया, पार्षद प्रतिनिधि भरत सिंगार, निलेष सिंगार, पार्षद पंकज बारोड़ सहित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


400 पौधों से हरा-भरा होगा डिवाइडर
उपाध्यक्ष श्री जैन ने बताया कि डिवाइडर पर 400 से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत विधायक श्री ग्रेवाल ने की है। शहर को सुंदर व ग्रीन बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान व प्रयास में शहरवासियों से भी सहयोग की अपील की जा रही है ताकि राजगढ़ की काया बदली जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें