ब्रेकिंग

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने मां अमका झमका माता एवं महाराव बख्तावर सिंह का किया पूजन

सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र मे 6 नए चिकित्सको की पदस्थापना के आदेश जारी,MLA ग्रेवाल ने विधानसभा मे रखी थी मांग

जन संघ के नेता के निधन पर केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने शोक संवेदना व्यक्त की

TET परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर शिक्षक कांग्रेस संगठन 16 जून को PM के नाम सौंपेगा ज्ञापन

सरपंच की मांग पर 36 लाख रुपये की बाउंड्रीवाल स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न

सूचना

किसानो को पर्याप्त मात्रा मे खाद उपलब्ध करवाए सरकार : खाद की उपलब्धता के लिए विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कृषि मंत्री एवं प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

Bakhtavar Express

Sun, Jul 13, 2025

सरदारपुर। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा रविवार को प्रदेश के कृषि कल्याण मंत्री एंदलसिंह कंसाना एवं प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर खरीफ की फसल हेतु सरदारपुर तहसील मे किसानो को पर्याप्त मात्रा मे खाद उपलब्ध करवाने की मांग रखी। पत्र के माध्यम से बताया है कि वर्तमान मे खरीफ की फसल का दौर चल रहा है किसानो द्वारा सोयाबीन सहित अन्य फसलो की बुवाई कर दी है सहकारी साख संस्था से केवल दर्ज खातेदारो को ही खाद मिलता है वह भी समय पर नही मिल रहा है। तहसील के एकमात्र मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित भण्डारण केन्द्र राजगढ पर कई दिनो तक खाद उपलब्ध नही रहता है वही निजी दुकानो पर शासन के कठोर नियम होने से किसानो को खाद आसानी से नही मिल रहा है। किसानो द्वारा नगर वितरण केन्द्र की संख्या मे वृध्दि करने की मांग की जा रही है जो कि वाजिब भी है। इसलिए किसानो के हित मे खरीफ की फसल हेतु सरदारपुर तहसील की सहकारी साख संस्था एवं नगद वितरण केन्द्र राजगढ पर पर्याप्त मात्रा मे खाद उपलब्ध करवाने एवं वृहद क्षैत्र होने से नगद वितरण केन्द्र मे वृध्दि की जाए ताकि किसानो को आसानी से खाद मिल सके और परेशानियो का सामना नही करना पडे। यह जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें